आस्था

Lal Kitab remedy: लाल किताब के ये उपाय दिलाएंगे आपको व्यापार में तरक्की

Lal Kitab remedy: ज्योतिष के अनुसार लाल किताब के कई टोटके ऐसे हैं जो आपको रातो-रात शोहरत और कामयाबी दिला सकते हैं. जो लोग व्यापार में लाख कोशिशों के बावजूद भी सफल नहीं हो पा रहे हैं उनके लिए इसके उपाय काफी कारगर हो सकते हैं. हालांकि इसमें बताए गए उपाय आम उपायों से भिन्न होते हैं, लेकिन काफी प्रभावशाली भी होते हैं. फिर भी इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें आजमाने से पहले किसी ज्योतिषी से परामर्श अवश्य कर लें. ऐसा अक्सर देखने में आता है कि कुछ लोगों का व्यापार जब काफी फल फूल रहा होता है तो अचानक से उसमें गिरावट आने लगती है. लाख कोशिशों के बाद भी यह दुबारा वैसा नहीं चल पाता. इसके अलावा जो लोग नए व्यवसाय में हाथ आजमा रहे हैं साल दो साल बाद भी वह जस का तस ही रहता है. ऐसे में लाल किताब के इन उपायों से आप अपने व्यवसाय में फिर से तरक्की की बुलंदियों को छू सकते हैं.

जानें क्या है उपाय

व्यापार में किसी तरह की मंदी बनी रहने पर यह उपाय काफी कारगर है. इसके लिए सबसे पहले एक ऐसे नारियल का चयन करें जो जटायुक्त हो. फिर इसे किसी लाल कपड़े में लपेट मोली से बांधकर अपने दुकान या कार्यस्थल पर किसी ऐसे कोने में रख दें जहां किसी की नजर न पड़ती हो. इसे ऐसे ही 43 दिनों तक उस जगह पर रहने दें. फिर 44वें दिन नारियल को कपड़े समेत किसी ऐसी नदी में प्रवाहित करें, जिसमें पनी की मात्रा अधिक हो और प्रवाह तेज हो. इसके आलावा दूसरे उपाय में सात ऐसी सुपारियां लें जो खंडित न हो. फिर इनपर चांदी का वर्क लगा लें. इसके बाद इसे अपने घर में पूजा वाली जगह पर रख दें.

अब सात सोमवार तक लगातार दीप-धूप दिखाते हुए इनकी पूजा करें और आठवें सोमवार को पास के किसी मंदिर में चढ़ा आएं. जिस जातक के व्यापार में बार-बार बदलाब की स्थिति बनी हुई हो उन्हें अपने शयनकक्ष में जिस पर वे सोते हों, उसके नीचे लोहे की वस्तु रखना चाहिए. इसके अलावा एक लोहे के बर्तन में साफ जल भरकर शनिवार के दिन रातभर अपने सिरहाने रखें और सुबह किसी पेड़ पर जल को चढ़ा दें.

Bharat Express Desk

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

18 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

26 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

37 minutes ago

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

1 hour ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

2 hours ago