Sacred stick : जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी अपने प्रथम चरण में आज मंगलवार को पवित्र गंगोत्री धाम दर्शन पूजा अर्चना के लिए पहुंची जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी अपने प्रथम चरण में आज मंगलवार को पवित्र गंगोत्री धाम दर्शन पूजा अर्चना के लिए पहुंची.
इससे पूर्व कल उत्तरकाशी पहुंचने पर प्रशासन की ओर से एसडीएम शालिनी चौहान नायब तहसीलदार जागेंद्र सिंह चौहान राजस्व निरीक्षक दशरथ नौटियाल उदय सिंह राणा ने पवित्र छड़ी की अगवानी की.
वर्तमान में चारों धाम की यात्रा के कारण भारी भीड़ के चलते जिला प्रशासन ने कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच पवित्र छड़ी को गंगा स्नान करने के पश्चात विश्वनाथ मंदिर में भगवान शंकर के अभिषेक के लिए ले जाया गया. जहां विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात आज सवेरे पवित्र छड़ी यात्रा के प्रमुख छड़ी महंत महामंडलेश्वर हिमालय पीठाधीश्वर वीरेंद्रनंद गिरी महाराज, अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्री महंत कंचन गिरि महाराज, श्री महंत पुष्कर राजगीरी, श्री महंत पशुपति गिरी, श्री महंत विनय गिरी, श्री महंत रतन गिरी ,श्री महंत अजय पुरी, महंत आकाश गिरी के नेतृत्व में नागा संन्यासियों के जत्थे के साथ गंगोत्री धाम पहुंचे.
लगातार हो रही वर्षा के बीच हर हर महादेव के नारे लगाते हुए नागा संन्यासियों के जत्थे को देख वहां मौजूद हजारों श्रद्धालु भाव विभोर होकर पवित्र छड़ी व संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उमड़ पड़े.
गंगोत्री धाम पहुंचने पर श्री पंच मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, रावल शिव प्रकाश सेमवाल, प्रेम प्रकाश सेमवाल, महेश सेमवाल ने पुजारी तथा पंडितों के साथ पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की गंगा स्नान के पश्चात पवित्र छड़ी को मां यमुना के मंदिर दर्शन पूजा अर्चना के लिए ले जाया गया.
महामंडलेश्वर वीरेंद्रनंद्र महाराज ने बताया कि यह छड़ी जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री महंत हरी गिरी महाराज के निर्देशानुसार पूरे उत्तराखंड के सभी पौराणिक तीर्थ पर पूजा अर्चना के लिए जाएगी. कल पवित्र छड़ी केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी.
भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…
सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…
शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…
पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…