Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sacred stick : अखाड़े की पवित्र छड़ी पहुंची गंगोत्री धाम उत्तरकाशी

Sacred stick : जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी अपने प्रथम चरण में आज मंगलवार को पवित्र गंगोत्री धाम दर्शन पूजा अर्चना के लिए पहुंची

Sacred stick : जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी अपने प्रथम चरण में आज मंगलवार को पवित्र गंगोत्री धाम दर्शन पूजा अर्चना के लिए पहुंची  जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी अपने प्रथम चरण में आज मंगलवार को पवित्र गंगोत्री धाम दर्शन पूजा अर्चना के लिए पहुंची.

पवित्र छड़ी का हुआ स्वागत

इससे पूर्व कल उत्तरकाशी पहुंचने पर प्रशासन की ओर से एसडीएम शालिनी चौहान नायब तहसीलदार जागेंद्र सिंह चौहान राजस्व निरीक्षक दशरथ नौटियाल उदय सिंह राणा ने पवित्र छड़ी की अगवानी की.

Sacred stick को कराया गंगा स्नान

वर्तमान में चारों धाम की यात्रा के कारण भारी भीड़ के चलते जिला प्रशासन ने कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच पवित्र छड़ी को गंगा स्नान करने के पश्चात विश्वनाथ मंदिर में भगवान शंकर के अभिषेक के लिए ले जाया गया. जहां विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात आज सवेरे पवित्र छड़ी यात्रा के प्रमुख छड़ी महंत महामंडलेश्वर हिमालय पीठाधीश्वर वीरेंद्रनंद गिरी महाराज, अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्री महंत कंचन गिरि महाराज, श्री महंत पुष्कर राजगीरी, श्री महंत पशुपति गिरी, श्री महंत विनय गिरी, श्री महंत रतन गिरी ,श्री महंत अजय पुरी, महंत आकाश गिरी के नेतृत्व में नागा संन्यासियों के जत्थे के साथ गंगोत्री धाम पहुंचे.

लगातार हो रही वर्षा के बीच हर हर महादेव के नारे लगाते हुए नागा संन्यासियों के जत्थे को देख वहां मौजूद हजारों श्रद्धालु भाव विभोर होकर पवित्र छड़ी व संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उमड़ पड़े.

पवित्र छड़ी कल करेगी केदारनाथ प्रस्थान

गंगोत्री धाम पहुंचने पर श्री पंच मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, रावल शिव प्रकाश सेमवाल, प्रेम प्रकाश सेमवाल, महेश सेमवाल ने पुजारी तथा पंडितों के साथ पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की गंगा स्नान के पश्चात पवित्र छड़ी को मां यमुना के मंदिर दर्शन पूजा अर्चना के लिए ले जाया गया.

महामंडलेश्वर वीरेंद्रनंद्र महाराज ने बताया कि यह छड़ी जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री महंत हरी गिरी महाराज के निर्देशानुसार पूरे उत्तराखंड के सभी पौराणिक तीर्थ पर पूजा अर्चना के लिए जाएगी. कल पवित्र छड़ी केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी.

भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital