आस्था

Today Horoscope, 15 February 2023: धनु और मकर राशि वाले रहें आज के दिन सावधान, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Today Horoscope, 15 February 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइये देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। प्रेम एवं संतान से कलह होने की सम्भावना है। आपके व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज धन का आगमन हो सकता है। आय के साधन बन सकते हैं। आपको अपने प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा। आपका व्यापार ठीक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope)

जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। आज के दिन आपकी मानसिक परेशानी बढ़ी रहेगी। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। आज आपको चोट-चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लें।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) 

आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। आपका व्यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा है। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आर्थिक लाभ सम्भव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। आपके धन की आवक बढ़ेगी। आपके व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी. यात्रा में कष्ट सम्भव है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार का विस्तार हो सकता है। आपको अपने प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा। अपने स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर गंभीर रहें ।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

व्यवसाय में परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम में कलह करने से बचें। संतान की सेहत पर ध्यान दें। आपका व्यापार अच्छा रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

परिवार में कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार प्रभावित रहेगा।

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: इस दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, जानिए कथा, मुहूर्त और पूजा विधि

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आज के दिन रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे, लेकिन खर्च की अधिकता के कारण आपका मन परेशान रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

छात्रों के करियर में सफलता के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, लेकिन व्यापार ठीक रहेगा। आप अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें।

पंडित सुधांशु तिवारी

Astrologer (5 years experienced) || winner of Best astrologer award 2019 &2022 || Tarot card reader and specialization at Astroscience

Recent Posts

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

3 minutes ago

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

45 minutes ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

47 minutes ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

55 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

1 hour ago