सलमान खान की कुंडली.
Salman Khan Kundli: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों चर्चा में हैं. बीते रविवार को सलमान खान के घर पर गोलीबारी की गई थी. हालांकि इस गोलीबारी कांड में दो आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है. भुज पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि कच्छ पुलिस (पश्चमी) ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जो कि बिहार के चम्पारण का रहने वाला है. दोनों आरोपियों ने बीते रविवार यानी 14 अप्रैल को सलमान खान के घर फायरिंग की थी. आगे सलमान खान की कुंडली का पूरा विश्लेषण जानते हैं.
सलमान खान की कुंडली में चंद्रमा लग्न में है. ऐसे में ये भावनात्मक रहेंगे. इसके अलावा इन्हें कई बार सेहत से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है. ‘भाईजान’ की कुंडली में लग्न में शुक्र और मंगल की युति भी हो रही है. जिसकी वजह से इन्हें लव अफेयर भी काफी रहेंगे. जबकि, शुक्र के लग्न में होने के कारण उनका व्यक्तित्व आकर्षक होगा.
सलमान खान की कुंडली में काल सर्प दोष (आंशिक) भी बन रहा है. इसके अलावा इनकी कुंडली में राहु और केतु उच्च होकर बैठे हैं. इसलिए इन्हें मान-सम्मान और आकस्मिक धन की प्राप्ति होती रहेगी. हालांकि, इनको कालसर्प दोष का उपाय भी समय-समय पर करवाना होगा जो कि सेहत के लिए अच्छा रहेगा.
एक्टर सलमान खान की कुंडवी में गुरु ग्रह छठे भाव में बैठा है. ऐले में गुरु ग्रह की वजह से इन्हें बराबर विदेश जाने का मौका मिलेगा. हालांकि, विदेश में सेटल हो पाना इनके लिए मुश्किल होगा. इसके अलावा सलमान खान की कुंडली में बुध ग्रह की महादशा भी चल रही है.
सलमान खान के लिए यह साल यानी 2024 खास रहने वाला है. इस साल इन्हें प्रसिद्धि हासिल होगी. साथ ही इनके नाम की चर्चा दूर-दूर तक होगी. इसके अलावा इस साल सलमान खान को दुश्मनों से खास सावधान रहना होगा. इतना ही नहीं, इस साल सलमान खान को अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा. एक्सीडेंट का भी योग है.
सलमान खान की कुंडली के लग्न ने मंगल देव बैठे हैं. लग्न में मंगल ग्रह की उपस्थिति से क्रोध बहुत आएगा. किसी भी गलत बात को बर्दास्त नहीं कर पाएंगे. शनि की महादशा के दौरान सलमान खान बहुत हिट हुए. कुंडली में शनि की महादशा 2003 से 2022 तक थी.
Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के…
Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा, अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागरा पूजा, लक्ष्मी पूजन,…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतोष…