फोटो-सोशल मीडिया
Lok Sabha Election 2024: जैसा की सभी हाथी के स्वभाव से वाकिफ हैं. वो अपनी मस्ती में धीरे-धीरे चलता है और अगर उसके रास्ते में कोई आता है तो उसे तहस-नहस भी कर देता है. ऐसा ही कुछ यूपी की सियासत में भी दिखाई दे रहा है. दरअसल यूपी की राजनीति में अहम रोल निभाने वाली राजनीतिक पार्टी बसपा (जिसका कि चुनाव निशान हाथी है) भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है साथ ही तमाम राजनीतिक दलों की टेंशन भी बढ़ा रही है.
हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बसपा मुखिया मायावती की हर चाल का सबसे अधिक असर समाजवादी पार्टी पर पड़ सकता है. जानकारों का कहना है कि भले ही यूपी में बसपा एक भी सीट न जीते लेकिन जिस तरह से महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं, उससे सपा के वोटबैंक पर काफी असर पड़ सकता है. फिर चाहे वो गाजीपुर हो या फिर वाराणसी. तो वहीं ताजा फैसला बसपा सुप्रीमो ने सपा परिवार की दो सीटों पर किया है. मालूम हो कि मैनपुरी और बदायूं को सपा का गढ़ माना जाता है.
इन दोनों सीटों पर बसपा ने बड़ा दांव खेला है. जहां मैनपुरी में उम्मीदवार बदल दिया है तो दूसरी ओर बदायूं में मुस्लिम प्रत्याशी उतार कर अखिलेश की चिंता बढ़ा दी है. माना जाता है कि मुस्लिम वोट बैंक अखिलेश का है क्योंकि अखिलेश लगातार पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीतिक करने का दावा करते हैं. ऐसे में जानकारों का कहना है कि बसपा ने बदायूं से मुस्लिम उम्मीदवार उतार कर सपा के वोटबैंक में सेंध लगाने का काम किया है. इस सीट पर भले ही बसपा न जीते लेकिन अखिलेश का काफी कुछ बिगाड़ सकती है. तो वहीं मैनपुरी में शिव प्रताप यादव को उतार कर सपा के यादव वोटबैंक पर निशाना साधा है.
गौरतलब है कि मंगलवार यानी आज बसपा ने 11 प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की, जिसमें मैनपुरी से उम्मीदवार रहे गुलशन कुमार शाक्य की जगह शिव प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया है और उनको अखिलेश की पत्नी व वर्तमान सांसद डिंपल यादव के खिलाफ उतारा है. तो वहीं बदायूं में सपा के प्रत्याशी आदित्य यादव (शिवपाल यादव) के खिलाफ मुस्लिम खां को उतारा है. माना जा रहा है कि मायावती की इस चाल से अखिलेश का गणित बिगड़ सकता है.
मायावती ने जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को टिकट दिया है तो वहीं गाजीपुर में सपा के अफजाल अंसारी के खिलाफ डा. उमेश कुमार सिंह को उतारा है. भाजपा से यहां पर पारसनाथ राय चुनाव मैदान में हैं. सुल्तानपुर में भाजपा की मेनका गांधी के खिलाफ उदराज वर्मा को उतारा है.
-भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…