आस्था

भाग्यशाली महिलाओं की पहचान; शरीर के इन हिस्सों पर तिल खोलते हैं ‘राजयोग’ के रास्ते

Lucky Moles on Female Body: शरीर पर मौजूद काले-भरे तिल सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बढ़ाते, बल्कि सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो ये हमारे भविष्य और किस्मत के कई गहरे राज भी खोलते हैं. ज्योतिष और प्राचीन मान्यताओं में महिलाओं के शरीर पर कुछ खास जगहों पर तिल का होना बेहद शुभ माना गया है. कहते हैं कि ऐसी महिलाएं साक्षात ‘लक्ष्मी’ का रूप होती हैं और जिस भी घर में जाती हैं, वहां खुशहाली और बरकत अपने आप खिंची चली आती है.

आइए जानते हैं कि शरीर के वो कौन से हिस्से हैं, जहां तिल का होना राजयोग और अपार धन-दौलत का संकेत देता है:

माथे की चमक

अगर किसी महिला के माथे के बीचों-बीच या दाहिनी तरफ तिल है, तो समझ लीजिए कि वह किस्मत की धनी है. ऐसी महिलाएं न केवल खुद आत्मविश्वास से भरी होती हैं, बल्कि समाज में भी अपनी एक अलग पहचान बनाती हैं. माना जाता है कि इनके पास कभी पैसों की किल्लत नहीं होती और ये अपने ससुराल या मायके, दोनों के लिए तरक्की के द्वार खोल देती हैं.

नाक पर तिल

नाक की नोक पर तिल होने का मतलब है कि ऐसी महिलाएं थोड़ी जिद्दी स्वभाव की हो सकती हैं, लेकिन पैसों के मामले में इनका हाथ हमेशा ऊपर रहता है. इन्हें कम मेहनत में भी बड़ी कामयाबी मिल जाती है. इनका लाइफस्टाइल काफी लग्जरी होता है और ये अपनी मर्जी की मालिक होती हैं.

ये भी पढ़ें- शुक्र प्रदोष व्रत और लक्ष्मी पूजा: 30 जनवरी 2026 का पंचांग और शुभ मुहूर्त

ठुड्डी और हथेली का कमाल

ठुड्डी पर तिल होने वाली महिलाएं स्वभाव से शांत और सुलझी हुई होती हैं. इनके पास पैसा बचाने का हुनर गजब का होता है. वहीं, अगर दाहिनी हथेली के अंदर की तरफ तिल है, तो यह धनवान होने का पक्का लक्षण है. ऐसी महिलाओं के पास पैसा आता भी है और लंबे समय तक टिकता भी है.

कमर और पैरों के तलवे

सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि जिन महिलाओं की कमर पर तिल होता है, वे ऐश्वर्यशाली जीवन जीती हैं. इन्हें सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहती. वहीं, पैरों के तलवों पर तिल होना ‘राजयोग’ माना जाता है. ऐसी महिलाएं न सिर्फ ऊंचे पदों पर पहुंचती हैं, बल्कि इन्हें विदेश यात्राओं के भी खूब मौके मिलते हैं. इनकी किस्मत की चमक पूरे परिवार को रोशन कर देती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

5 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

5 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago