महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन
Sawan 2023: आज से पवित्र सावन मास की शुरुआत हो रही है. हर साल पवित्र श्रावण मास की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. हिंदू धर्म में सावन मास को सबसे पवित्र मास में से एक माना जाता है. भगवान शिव को समर्पित यह माह उनके भक्तों के लिए भी बेहद खास है. वहीं इस बार का सावन में कई विशेष संयोग भी बन रहे हैं. आज सावन माह की शुरुआत होते ही आज सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई. काशी विश्वनाथ से लेकर महाकालेश्वर तक भक्त भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे.
59 दिन का सावन
सावन माह इस साल (Sawan 2023) अधिक मास होने के कारण दो माह का होगा. आज 4 जुलाई 2023 से शुरु होने के बाद इस बार का सावन माह 31 अगस्त 2023 तक रहेगा. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सावन माह का ऐसा शुभ संयोग 19 साल बाद बन रहा है और इस बार कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं. कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन के सोमवार का व्रत करता है भगवान भोलेनाथ उसकी सभी मुरादें पूरी करते हैं. सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. इस माह किए जाने वाले उपाय से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. सावन की शुरुआत होते ही शिव भक्त भोलेनाथ को जल चढ़ाने कांवड़ उठा चल पड़ते हैं. ऐसे में कांवड़ यात्रा करने वालों को भी पूरे दो महीने मौका मिलेगा.
सावन में इस दिन रक्षा बंधन
सावन माह (Sawan 2023) में ही रक्षाबंधन का त्यौहार भी पड़ता है. ऐसे में हिन्दू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का शुभारंभ 30 अगस्त 2023 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा. इस तिथि का समापन 31 जून को सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर हो जाएगा. इसके अनुसार इस बार रक्षाबंधन पर्व 30 अगस्त 2023, बुधवार के दिन मनाया जाएगा. वहीं भगवान शिव के पवित्र सावन माह का समापन रक्षाबंधन के अगले दिन 31 अगस्त को होगा.
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…