देश

डीएमआरसी ने किया बड़ा एलान, बदला जाएगा हुडा सिटी सेंटर स्टेशन का नाम

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को कहा कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर स्टेशन का नाम बदलकर ‘मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम’ किया जाएगा. इससे कुछ घंटे पहले ही डीएमआरसी ने घोषणा की थी कि स्टेशन का नाम बदलकर गुरुग्राम सिटी सेंटर किया जाएगा. यह स्टेशन हरियाणा के गुरुग्राम में पड़ता है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बेहद व्यस्त सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं वाणिज्यिक केंद्र है और जिसे ‘मिलेनियम सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है. डीएमआरसी ने पहले ट्वीट किया था, येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर गुरुग्राम सिटी सेंटर करने का फैसला लिया गया है. इसके अनुसार, सभी आधिकारिक दस्तावेजों, संकेतक बोर्ड, घोषणाओं आदि में नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसे धीरे-धीरे बदला जाएगा.

‘मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम’ होगा नाम

सूत्रों ने बताया कि केंद्र तथा हरियाणा सरकार की ओर से स्टेशन का नाम बदलने का अनुरोध किया गया था. कुछ घंटों बाद, डीएमआरसी ने एक और ट्वीट किया, येलो लाइन पर ‘हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने के संबंध में पहले की गई घोषणा में आंशिक संशोधन करते हुए, अब सक्षम अधिकारियों ने स्टेशन का नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर करने का निर्णय लिया है. बाद में एक ट्वीट में डीएमआरसी ने कहा, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने के संबंध में हमारे पहले के ट्वीट के संदर्भ में यह सूचित किया जाता है कि स्टेशन का पूरा नाम ‘मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम’ होगा। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सभी आधिकारिक दस्तावेजों, संकेतक बोर्ड और घोषणाओं आदि में नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसे धीरे-धीरे पूरा किया जाएगा.

यात्री बोले- नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ी ?

हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि स्टेशन का नाम बदलने का फैसला किस आधार पर लिया गया. हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन 49 किलोमीटर लंबी येलो लाइन का टर्मिनल स्टेशन है. इस लाइन का दूसरा छोर उत्तर पश्चिमी दिल्ली में समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन है. दिल्ली मेट्रो के कई यात्री जानना चाहते हैं कि स्टेशन का नाम बदलने के पीछे क्या तर्क है. दिल्ली में अपने कार्यालय आने के लिए मेट्रो में सफर करने वाले गुरुग्राम के एक निवासी ने कहा, मुझे समझ नहीं आया कि स्टेशन का नाम बदलने की क्या जरूरत थी. गुड़गांव का नाम बदलकर जब गुरुग्राम किया गया था तो लगा था कि शायद स्थानीय प्रशासन चाहता है कि गुरुग्राम नाम और अधिक मशहूर हो जाए, लेकिन मेट्रो स्टेशन के पुराने नाम को बदलना जरूरी नहीं था.

इसे भी पढ़ें: Kanwar Yatra: जानें कब और कैसे हुई कांवड़ यात्रा की शुरुआत और सावन के पावन महीने में भगवान शिव को जल अर्पित करने को लेकर क्या है मान्यता

उन्होंने कहा, मैं दिल्ली में काम करता हूं और मेट्रो में काफी सफर करता हूं, मैं हुडा सिटी सेंटर पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके मेट्रो से दफ्तर जाता हूं. दिल्ली में रहने वाली गुरुग्राम की एक और निवासी ने पूछा कि नाम बदलने की क्या जरूरत थी. उन्होंने कहा कि हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन एक विशाल स्टेशन है, जिसके साथ जुड़े एक परिसर में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान और कार्यालय हैं. उन्होंने कहा, साइनबोर्ड और दस्तावेजों पर नाम बदलने की लागत की कल्पना करें. इसके अलावा, मेट्रो परिसर में की जाने वाली घोषणाएं भी बदलनी होंगी. एक और यात्री ने कहा, हुडा सिटी सेंटर कोई विवादास्पद नाम भी नहीं है. मैं जानना चाहती हूं कि किस बात ने अधिकारियों को इसका नाम बदलने के लिए प्रेरित किया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

18 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

46 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

57 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago