देश

Modi Cabinet Meeting: क्‍या मोदी सरकार करेगी कैबिनेट में फेरबदल? पीएम की अध्यक्षता में 4 घंटे चली मंत्री परिषद की बैठक

Union Cabinet Meeting News: आज यानी कि 3 जुलाई, सोमवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. इस दौरान बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी समेत कई मंत्री मौजूद रहे. सत्‍तारूढ़ पार्टी बीजेपी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व की कई दौर की बैठकों के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की संभावना को लेकर जारी चर्चाओं के बीच ये बैठक हुई है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्‍या मोदी सरकार कैबिनेट में फेरबदल करने जा रही है.

बीजेपी की ओर से कैबिनेट में फेरबदल के बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं बताया गया है. हालांकि, इस साल कई राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी तैयारियों में जुटी है. और, हाल ही के सियासी घटनाक्रम के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की संभावनाओं को बल मिला है. सोमवार शाम को, बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्‍होंने लिखा- “आज मंत्रिपरिषद के साथ सार्थक बैठक हुई, जहां हमने विभिन्न नीति संबंधी मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.”

इससे एक दिन पहले ही महाराष्‍ट्र में एनसीपी नेता अजित पवार अपनी पार्टी के कई विधायकों के साथ बीजेपी-शिवसेना सरकार में शामिल हुए थे. दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बीजेपी के कई रणनीतिकारों की भी बंद कमरों में बैठकें हुईं, इस सबके बाद आज दिल्ली के प्रगति मैदान में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिससे केंद्र के मंत्रिपरिषद में फेरबदल की संभावनाओं को बल मिला है.

अगर फेरबदल हुआ तो ये बन सकते हैं मंत्री
सियासत के जानकारों का कहना है कि यदि मोदी सरकार मंत्रिपरिषद में फेरबदल करती है तो वो कई सहयोगी दलों के नेताओं को मंत्री बना सकती है. मसलन, एनसीपी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को एक संभावित दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. पटेल, एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बेहद करीबियों में गिने जाते थे, लेकिन उन्होंने उनका साथ छोड़कर अजित पवार से हाथ मिला लिया.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर-राष्ट्रीय राजमार्गों की ड्रोन से निगरानी, अमरनाथ यात्रा से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

देवेंद्र फडणवीस केंद्र सरकार का हिस्‍सा होंगे?
महाराष्ट्र में अजित पवार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही देवेंद्र फडणवीस को केंद्र सरकार में लाए जाने की भी अटकलें तेज हो गई हैं. न्यूज़ एजेंसी PTI के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी जब अपने मंत्रिपरिषद में फेरबदल का फैसला करेंगे तो सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा. आगामी 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले की अवधि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल या बदलाव का आखिरी मौका हो सकता है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago