सांकेतिक तस्वीर
September 2023 Festival List: सितंबर का महीना व्रत और त्योहार के लिए बेहद ही खास माना जा रहा है. इस महीने जन्माष्टमी से लेकर राधाष्टमी जैसे बड़े व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं. इसके अलावा महीने के आखिरी दिनों में पितृ पक्ष की शुरुआत भी हो रही है. देखा जाए तो व्रत और त्योहार के मामले में ये महीना बेहद ही खास रहने वाला है.
2 सितंबर को कजली तीज
इस महीने की शुरुआत कजली तीज से हो रही है. भाद्रमास के कृष्ण पक्ष की तृतीया को यह त्योहार मनाया जाता है.
3 सितंबर को बहुला चतुर्थी
कजली तीज के अगले दिन गणेश चतुर्थी का व्रत मनाया जाएगा. ज्योतिष के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है.
6 सितंबर को जन्माष्टमी (स्मार्त)
सितंबर में ही कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्योहार पड़ रहा है.इस साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी.
7 सितंबर को जन्माष्टमी (वैष्णव)
वैष्णव समुदाय में भगवान कृष्ण का प्राकट्योत्सव मनाया जाता है. प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है.
11 सितंबर- वत्स द्वादशी
14 सितंबर कुशाग्रहणी अमावस्या
18 सितंबर को हरतालिका तीज
सुहाग की लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज का विशेष महत्व है.
18 सितंबर को कलंक चतुर्थी
19 सितंबर को सिद्धि विनायक व्रत
गणेश जी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस व्रत का विशेष महत्व है.
20 सितंबर को ऋषि पंचमी व्रत
23 सितंबर राधाष्टमी
28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी व्रत
29 सितंबर को पितृपक्ष तिथि की शुरुआत
हिंदू पंचांग के अनुसार सितंबर माह में ही पितृ पक्ष का आरंभ हो रहा है. प्रत्येक वर्ष पितृ पक्ष या श्राद्ध की शुरुआत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से होती है. पितृ पक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और श्राद्ध करने का विधान है.
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…