तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक
नूंह में सुरक्षा व्यवस्था (फोटो फाइल)
Yatra in Nuh and Mewat: हरियाणा के नूंह और मेवात में सोमवार यानी की 28 अगस्त को हिंदू संगठन के लोग फिर से ब्रजमंडल यात्रा (Brijmandal Yatra) निकालने को लेकर जिद पर अड़े हुए हैं. हालांकि प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी है, लेकिन विश्व हिंदू परिषद ने साफ कहा कि यात्रा के लिए इजाजत की जरुरत नहीं है. लिहाजा प्रशासन को दोनों जगहों पर मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस (SMS) को फिर से बंद करना पड़ा है. इसके साथ ही सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जिले में धारा 144 लगा दी गई है. एक बार फिर से नूंह और मेवात में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है. हालातों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
वहीं इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि ब्रज मंडल यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन सावन का महीना है तो सभी लोगों की श्रद्धा है इसलिए मंदिरों में जलाभिषेक करने की अनुमति रहेगी. सीएम के बयान के मुताबिक, सभी लोग अपने-अपने स्थानीय मंदिरों में जलाभिषेक कर सकेंगे. पिछले दिनों नूहं में जो घटनाक्रम हुआ है इसके चलते कानून व्यवस्था के लिहाज से यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है.
विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने शनिवार को कहा कि 28 अगस्त को इलाके में ‘शोभा यात्रा’ निकाली जाएगी. विहिप ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों के लिए प्रशासन से अनुमति लेने की कोई जरूरत नहीं है. विहिप ने कहा कि वह हालांकि प्रशासन को ‘शोभा यात्रा’ के बारे में सूचित करेगा और इसके स्वरूप और आकार पर चर्चा के लिए तैयार है, क्योंकि ‘‘हम आगामी जी20 कार्यक्रम को प्रभावित नहीं करना चाहते हैं.’’
नूंह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि 28 अगस्त को धार्मिक यात्रा आयोजित करने की अनुमति देने से हाल में इनकार कर दिया था, लेकिन फिर कुछ ने कहा है कि वे यात्रा का आयोजन करेंगे इसके लिए इजाजत की जरुरत नहीं है. इसके चलते सोमवार को आयोजित होने वाली यात्रा से पहले या इसके दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाए जाने की आशंका के चलते संबंधित आदेश जारी किया. हिंसा की आशंका को देखते हुए 26-28 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित रखने के फैसले की घोषणा की है.
अधिकारी ने बताया कि 28 अगस्त को स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे. उन्होंने कहा कि जनता की सामान्य आवाजाही भी प्रतिबंधित है. उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी दुकानों को सोमवार को भी बंद रखने की सलाह दी जाती है और सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा आदेशों को सख्ती से लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोई भी यात्रा निकालने की अनुमति नहीं है.
वहीं गुरुग्राम पुलिस ने ट्वीट करते हुए बताया कि, “28 अगस्त को जिला नूंह में प्रस्तावित बृज मंडल यात्रा को जिला प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई है.अतः गुरुग्राम पुलिस की सभी गुरुग्राम वासियों से अपील है कि इस यात्रा में सम्मिलित होने हेतु ना जाएं.”
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…