आस्था

सितंबर का महीना इन 5 राशियों के लिए बेहद लाभकारी, लक्ष्मी योग से बनेंगे धनवान!

September 2024 Horoscope Lucky Zodiac: ज्योतिष के अनुसार, सितंबर का महीना ग्रह-गोचर के नजरिए से बेहद खास रहने वाला है. इस महीने के आरंभ में यानी 4 सितंबर को बुध देव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. चूंकि, सिंह राशि में पहले से सूर्य देव विराजमान हैं, ऐसे में बुध-शुक्र की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा. इसके अलावा महीने के अंत में लक्ष्मी योग बनेगा क्योंकि मंगल ग्रह के साथ चंद्रमा का युति योग बनेगा. ऐसे में सितंबर में बुधादित्य राजयोग और लक्ष्मी योग के शुभ प्रभाव से पांच राशियों को विशेष लाभ होगा. आइए जानते हैं कि सितंबर में कौन-कौन सी पांच राशियां लकी साबित होंगी.

मेष राशि

मेष राशि के लिए सितंबर का महीना शुभ माना जा रहा है. इस महीने की शुरुआत में सुख और ऐश्वर्य के तमाम साधन प्राप्त होंगे. बिजनेस करने वालों को मनचाहा लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा. इसके अलावा अलावा आर्थिक स्थिति में जबरदस्त प्रगति देखने को मिलेगी. रोजगार की तलाश करने वालों को कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं. विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. हालांकि, सेहत को लेकर खास सतर्क रहना होगा. स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

तुला राशि

तुला राशि के लिए सितंबर का महीना सौभाग्य में वृद्धि कराने वाला साबित होगा. इस महीने में दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. नौकरी या व्यापार में लंबे समय से अटका हुआ काम बनेगा. करियर और बिजनेस में धन लाभ के कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे. धन-दौलत में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन में सुखद पल का आनंद लेंगे.

वृश्चिक राशि

सितंबर में व्यापार में आर्थिक प्रगति होगी. इसके अलावा इस महीने रुके हुए काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. व्यापार में मनचाहा लाभ मिल सकता है. कारोबार में विस्तार होगा. कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा. परिवार और दोस्तों का भरपूर प्यार मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिलेगा. कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. सुख के साधन बढ़ेंगे.

धनु राशि

इस राशि के लिए सितंबर की शुरुआत अच्छी रहने वाले है. करियर और व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ बड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं. सामाजिक कार्यों में यश और प्रतिष्ठा मिलेगी. बिजनेस करने वाले कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं. नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है. जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. किसी के साथ दोस्ती प्यार में बदल सकती है. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा. सुख के साधन बढ़ेंगे.

कुंभ राशि

सितंबर में कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. व्यापार करने वालों की आमदनी बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों का वेतन बढ़ सकता है. कार्यस्थल पर अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. इस महीने जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी. पिता की संपत्ति का लाभ मिल सकता है. सरकारी नौकरी करने वालों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. इसके अलावा पदोन्नति का भी शुभ समाचार प्राप्त होगा. लाइफ पार्टनर की उपलब्धियों से खुशी मिलेगी. मनसिक तौर पर प्रसन्न रहेंगे. सेहत का खास ख्याल रखना होगा.

यह भी पढ़ें: सोमवती अमावस्या इन 6 राशियों के लिए बेहद खास, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Dipesh Thakur

Recent Posts

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कमरा ने सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर की।

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…

1 minute ago

दिल्ली मेट्रो में मां से बिछड़ा मासूम, CISF जवान ने ऐसे मिलाया; VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…

11 minutes ago

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

23 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

35 minutes ago

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

48 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

53 minutes ago