खुदाई के दौरान जमीन से निकलीं मूर्तियां
Shahdol ancient statues found: शहडोल/ अनिल पाण्डेय: शहडोल जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदौरा के नवाटोला में खेत की खुदाई के दौरान प्राचीनकालीन पत्थर की मूर्तियां मिलने से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल बन गया है. मूर्ति निकलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी. ग्रामीण इन मूर्तियों को ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की मानते हुए श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर रहे हैं.
आपको बता दें कि पूरा मामला नवाटोला का है. जहां नवाटोला निवासी एक किसान अपने खेत में खुदाई करा रहा था. इसी दौरान जमीन के भीतर से पत्थर से निर्मित कई प्राचीन मूर्तियां और उनके कुछ अवशेष निकल आए. खुदाई कर रहे मजदूरों ने जब पत्थर की आकृतियां देखीं तो उन्होंने तुरंत किसान और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई.
ये भी पढ़ें: सन्नाटे में गूंजी गोली की आवाज: एटा में दो गाड़ियों से आए बदमाशों ने महिला को घेरा; चीख-पुकार के बीच मारी गोली
मूर्तियों की बनावट और शिल्पकला को देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए. कई ग्रामीणों का मानना है कि ये मूर्तियां काफी प्राचीन काल की हो सकती हैं और किसी पुराने मंदिर या धार्मिक स्थल के अवशेष हो सकते हैं. हालांकि अभी तक विशेषज्ञों द्वारा इन मूर्तियों की आयु और ऐतिहासिक महत्व की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों को भी सूचित किया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि इन मूर्तियों का वैज्ञानिक और पुरातात्विक अध्ययन किया जाए तो क्षेत्र के इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मूर्तियों को सुरक्षित रखा जाए और पुरातत्व विशेषज्ञों की टीम भेजकर जांच कराई जाए.
सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…
Bihar News: बिहार में 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बेहाल हैं, ऐसे में…
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…