शनि-मंगल और राशिचक्र.
Shani Mangal Inauspicious Yog Effect on Zodiac: सौरमंडल का प्रत्येक ग्रह निश्चत समय के लिए राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है. इस क्रम में ऊर्जा, साहस और पराक्रम का कारक मंगल ग्रह 1 जून को मेष राशि में प्रवेश किया था. मेष राशि में मंगल की मौजूदगी 12 जुलाई, 2024 तक रहने वाली है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुंभ राशि में संचरण करते हुए शनि महाराज मंगल पर अपनी तीसरी दृष्टि डालेंगे. मंगल पर शनि की इस दृष्टि से जून में पांच राशियों पर शनि और मंगल का अशुभ प्रभाव पड़ेगा. ऐसे में मंगल-शनि के अशुभ प्रभाव से किन पांच राशियों को खास सतर्क रहना होगा, जानिए.
शनि-मंगल के अशुभ प्रभाव से कर्क राशि से जुड़े लोगों को खास सतर्क रहना होगा. जीवन के कई क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव नजर आ सकता है. व्यापार में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस दौरान धन लाभ के लिए जो कुछ भी प्रयास करेंगे, उसमें असफलता हाथ लग सकती है. शनि-मंगल का नकारात्मक असर करियर पर भी पड़ेगा. नौकरी में कार्यस्थल पर अधिकारियों के भला-बुरा सुनना पड़ सकता है. रिश्ते को लेकर खास सावधान रहना होगा. आर्थिक जीवन के लिए कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा.
नौकरी में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा. व्यापार में किसी भी कीमत पर जल्दबाजी में निवेश ना करें. मंगल और शनि का नकारात्मक प्रभाव जीवन के तामम पहलुओं पर देखने को मिलेगा. कार्यस्थल कठिन मेहनत के बावजूद भी निराशा हाथ लग सकती है. बिजनेस में कार्य सफल ना होने की वजह से मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा. आर्थिक जीवन में धन हानि हो सकती है. फिजूलखर्ची से परेशान हो सकते हैं. व्यापार में मनोनुकूल लाभ ना मिलने की वजह से परेशान हो सकते हैं. लव लाइफ में रिश्ता बिगड़ सकता है. सेहत को लेकर भी खास सतर्क रहना होगा.
दांपत्य जीवन और लव लाइफ में असफलता हाथ लग सकती है. संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है. जिसकी वजह से परिवार में तनाव का वातावरण बना रहेगा. शादी के प्रस्ताव को कुछ दिनों के लिए टाल देना अच्छा रहेगा. इस दौरान धन का निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. करियर में भी कुछ हद तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. लव लाइफ में पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर रखने में कई दिक्कतें आएंगी. स्वास्थ्य को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा.
मंगल पर शनि की अशुभ दृष्टि के जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान जॉब का अच्छा अवसर हाथ से निकल जाएगा. जिसकी वजह से निराश हो सकते हैं. नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ अनावश्यक बहस हो सकती है. प्रमोशन में रुकावट आ सकती है. कार्यस्थल पर अधिकारियों का दबाव झेलना पड़ सकता है. धन कमाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. लव लाइफ में पार्टनर के साथ अनबन रहेगा. परिवार के किसी सदस्य की सेहत पर धन खर्च होगा.
मंगल-शनि के अशुभ प्रभाव से सुख के साधनों में कमी आ सकती है. इस दौरान जीवन के तमाम क्षेत्रों में विकास की रफ्तार धीमी रहने की आशंका है. जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें सावधानी बरतते हुए बढ़ना होगा. बिजनेस में उतार-चढ़ाव नजर आएगा. कार्यस्थल पर अतिरिक्त जवाबदेही मिल सकती है. शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है. कुल मिलाकर इस दौरान आर्थिक और पारिवारिक मामलों को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा.
यह भी पढ़ें: मिथुन राशि बुध ग्रह का उदय, 5 दिन बाद शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन; चमकेंगे किस्मत के सितारे
यह भी पढ़ें: शनि देव 2025 में इन राशियों पर रखेंगे टेढ़ी नजर, शुरू होगा शनि का ढैय्या, इन्हें मिलेगा छुटकारा
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…