Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शनि देव 2025 में इन राशियों पर रखेंगे टेढ़ी नजर, शुरू होगा शनि का ढैय्या, इन्हें मिलेगा छुटकारा

Shani Dhaiya 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगले साल शनि के गोचर से दो राशियों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा. जबकि, दो राशि वालों को ढैय्या से मुक्ति मिलेगी.

shani dev rashi chakra

शनि देव और राशिचक्र.

Shani Dhaiya 2025: नौ ग्रहों में न्यायाधीश कहे जाने वाले शनि देव इस वक्त कुंभ राशि में विराजमान हैं. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शनि देव 17 जनवरी, 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश किए थे. तब से शनि देव कुंभ राशि में भी संचरण कर रहे हैं. शनि देव अगले साल यानी 2025 में कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. शनि के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा. जबकि, कुछ राशियों से इसका असर खत्म हो जाएगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 2025 में होने वाले शनि के राशि परिवर्तन से शुरू होने वाले शनि की ढैय्या का प्रभाव किन राशियों पर होगा और किन्हें शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी, जानिए.

2025 में कब बदलेगी शनि की चाल?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव अगले साल यानी 2025 में शनिवार, 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे. इस दिन शनि देव रात 11 बजकर 01 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले शनि देव किसी एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं. जबकि, शनि ग्रह को राशिचक्र का एक चक्कर लगाने में 30 वर्षों का समय लगता है.

2025 में किन राशियों पर शुरू होगी ढैय्या और किन्हें मिलेगी मुक्ति?

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को मकर और कुंभ राशि का स्वामी माना गया है. जबकि, शनि देव तुला राशि में उच्च और मेष राशि में नीच के माने गए हैं. इस वक्त कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है. लेकिन, साल 2025 में जब शनि देव राशि परिवर्तन करेंगे तो सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी. जबकि, कर्क और वृश्चिक राशि से ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा.

किन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. जबकि, कुंभ पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा और मकर राशि पर साढ़ेसाती का तीसरा चरण चल रहा है.

यह भी पढ़ें: इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें तारीख समय और सूतक काल



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital