donald sutherland
फिल्मी दुनिया से एक बुरी खबर सामने आ रही है. कनाडा के सबसे बहुमुखी और प्रतिभाशाली एक्टर्स में से एक डोनाल्ड सदरलैंड (Donald Sutherland Death) का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उन्होंने ‘ऑर्डिनरी पीपल’ (Ordinary People) और ‘हंगर गेम्स’ (The Hunger Games) जैसी फिल्मों में काम किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लॉस एंजिल्स में फेमस एक्टर ने लंबी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह (Donald Sutherland Passes Away) दिया. एक्टर के निधन की जानकारी उनके बेटे किफर सदरलैंड (Kiefer Sutherland) ने दी. एक्टर कीफर सदरलैंड ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए एक भावुक पोस्ट किया है.
किफर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने पिता के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं. किफर सदरलैंड ने लिखा, “भारी मन से, आपको बताना पड़ रहा है कि मेरे पिता, डोनाल्ड सदरलैंड का निधन हो गया है. मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें फिल्म के इतिहास में सबसे खास और जरूरी एक्टर्स में से एक को मानता हूं. वह कभी भी किसी रोल के लिए नहीं घबराए. चाहे वह अच्छा हो, बुरा हो या बदसूरत”
किफर ने अपने पिता को महान अभिनेता बताया. उन्होंने आगे लिखा, “मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें फिल्म के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण अभिनेताओं में से एक मानता हूं. उन्हें कभी भी किसी भूमिका से डर नहीं लगा, चाहे वह अच्छी हो, बुरी हो या बदसूरत. वह जो करते थे उससे प्यार करते थे और वही करते थे जो उन्हें पसंद था और कोई भी इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकता. एक अच्छी जिंदगी जी.”
ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा को लगी गंभीर चोट! बाल-बाल बची एक्ट्रेस की गर्दन, शेयर किया ये पोस्ट…
किफर, डोनाल्ड के चार बेटों में से एक हैं. किफर ने एक अभिनेता के रूप में अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए, उनके साथ कई फिल्मों में साथ अभिनय किया. इनमें ‘मैक्स डुगन रिटर्न्स’ (1983), ‘फोर्सकेन’ (2015) और ‘ए टाइम टू किल’ (1996) शामिल हैं. डोनाल्ड की बात करें तो वह ‘द डर्टी डजन’, ‘मैश’, ‘क्लूट’ और ‘डोंट लुक नाउ’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने के बाद एक आइकन बन गए थे. डोनाल्ड का फिल्म करियर 1960 के दशक से 2020 के दशक तक रहा.
डोनाल्ड सदरलैंड एक दिग्गज एक्टर थे इसमें कोई दो राय नहीं है. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. लेकिन जिन फिल्मों ने उन्हें पहचान दिलाई वो हैं ‘द डर्टी डजन’(The Dirty Dozen) , ‘मैश’(MASH), ‘क्लूट’ (Klute) और ‘डोंट लुक नाउ’(Don’t Look Now). उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया और 1995 में एचबीओ के ‘सिटीजन एक्स’ के लिए अभिनेता को एमी अवार्ड दिया गया. वहीं साल 2006 में उन्हें लाइफटाइम मिनिसरीज ‘ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लिए नामांकित किया गया. डोनाल्ड को साल 2017 में उनके काम के लिए मानद ऑस्कर भी मिला.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…