शनि देव.
Shani Margi After Diwali 2024: शनि देव कुंभ राशि में संचरण करते हुए नवंबर में मार्गी होने वाले हैं. दिवाली के तुरंत बाद शनि का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ देने वाला है. ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय के देवता कहा गया है. ज्योतिष में शनि का मार्गी या वक्री होना खास महत्व रखता है. वक्री शनि जहां जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं, वहीं, मार्गी शनि के अच्छा फल देते हैं. शनि के मार्गी होने से कई राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा. शनि देव दिवाली के बाद 15 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली के बाद शनि के मार्गी होने से कौन-कौन सी राशियों अधिक प्रभावित होंगी. साथ ही किन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा.
दिवाली बाद शनि का मार्गी होना मेष राशि के लिए शुभ माना जा रहा है. शनि देव मार्गी होकर इस राशि के लिए लाभ के काकर बनेंगे. शनि मार्गी की पूरी अवधि में निवेश से लाभ मिलेगा. इसके साथ ही पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा. कुल मिलाकर शनि का मार्गी होना इस राशि के लिए लाभकारी है.
शनि के मार्गी होने से कर्क राशि से जुड़े जातकों को करियर में अपार सफलता मिलेगी. साथ ही इस दौरान विशेष लाभ प्राप्त होगा. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. नौकरी में बदलाव करने वालों के लिए नवंबर का महीना शुभ रहेगा. शनि मार्गी की अवधि में कारोबार में खूब आर्थिक लाभ होगा. पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा जातकों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी. किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: शुक्र का हुआ अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश, अब चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत; होंगे अमीरों में शुमार
इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. ऐसे में नवंबर में शनि के मार्गी होने से शारीरिक और मानसिक परेशानियां कम होंगी. धन लाभ के कई शुभ अवसर प्राप्त होंगे. साथ ही 15 नवंबर के बाद का समय अनुकूल रहेगा. नौकरी और व्यापार करने वालों को आर्थिक मामलों में शनि का साथ मिलेगा. धन की स्थिति पहले से अच्छी होगी और अचानक धन लाभ का योग बनेगा. किसी बड़े कर्ज का निपटारा कर सकते हैं. शनि देव की कृपा से भाग्य का भी साथ मिलेगा.
नवंबर में शनि का मार्गी होना मकर राशि के लिए भी शुभ और लाभकारी है. शनि के मार्गी होने से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. शनि देव की कृपा से कारोबार में जबरदस्त आर्थिक उन्नति होगी. शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित इस राशि को शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, परिणामस्वरूप घर-परिवार में धन की स्थिति पहले से और अच्छी होगी. कारोबार में गजब का मुनाफा देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: गुरु-पुष्य योग से पलटेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, दिवाली से पहले होगा छप्परफाड़ धन-लाभ!
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…