Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गुरु-पुष्य योग से पलटेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, दिवाली से पहले होगा छप्परफाड़ धन-लाभ!

Guru Pushya Yog: ज्योतिष शास्त्र में गुरु-पुष्य योग का विशेष महत्व है. इस योग के शुभ प्रभाव से सुख-समृद्धि और धन-दौलत में वृद्धि होती है. 24 अक्टूबर को बनने वाला यह शुभ संयोग 3 राशियों के लिए शुभ है.

Guru Pushya Yog

गुरु-पुष्य योग.

Guru Pushya Yog Astrology Prediction: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रह-नक्षत्रों के मिलने से कई बाद अत्यंत शुभ संयोग बनते हैं. गुरु-पुष्य योग उन्हीं में से एक है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह शुभ संयोग गुरु ग्रह और पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग से बनता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 24 अक्टूबर को गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग बनेगा. ज्योतिष में गुरु ग्रह और पुष्य नक्षत्र को सुख-समृद्धि, धन और ज्ञान का कारक माना गया है. गुरु-पुष्य योग मुख्य रूप से तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि गुरु-पुष्य योग किन तीन राशियों के लिए विशेष शुभ फलदायी है.

वृषभ राशि

गुरु-पुष्य योग इस राशि से जुड़े जातकों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. इस योग के शुभ प्रभाव से वृषभ राशि वालों के जीवन में खुशहाली आएगी. नौकरी और व्यापार में जबरदस्त सफलता प्राप्त होगी. नौकरीपेशा जातकों के लिए गुरु-पुष्य योग अनुकूल रहेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों से सराहना मिलेगी. व्यापार में आर्थिक विस्तार होगा. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. लव लाइफ से जुड़ी समस्या दूर होगी. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा.

कन्या राशि

गुरु-पुष्य योग के शुभ प्रभाव से कन्या राशि के जातकों को नौकरी के कई अवसर प्राप्त होंगे. इसके साथ ही नौकरी में प्रमोशन या वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है. जो लोग व्यपार कर रहे हैं, उन्हें इस योग के शुभ प्रभाव से खास लाभ होगा. लंबे समय से जो डील रुकी हुई थी, वह फाइनल होगी. व्यापार में महत्वपूर्ण डील फाइनल होने से मुनाफा होगा. पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी. जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा.

मीन राशि

इस राशि के जातक के लिए गुरु-पुष्य योग लाभकारी साबित होगा. बिजनेस में धन लाभ के कई स्रोत बनेंगे. जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद दूर होगा. अगर किसी बीमारी से लंबे समय से परेशान हैं, उससे छुटकारा मिल सकता है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें: बुध-गोचर से बनेगा लक्ष्‍मी नारायण राजयोग, धनतेरस पर धनवान बनेंगे इन 5 राशियों के लोग



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital