आस्था

शनि के मार्गी होते ही पलट जाएगी इन राशियों की किस्मत, तमाम परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

Shani Margi 2024 Rashifal: ज्योतिष में शनि ग्रह का खास महत्व है. शनि देव कर्मफलदाता कहे गए हैं. ऐसे में प्रत्येक इंसान को उसके अच्छे और बुरे कर्मों का फल शनि महाराज ही देते हैं. ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, शनि देव इस वक्त अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री अवस्था में विराजमान हैं और इस स्थिति में 15 नवंबर तक रहने वाले हैं. इसके बाद फिर से इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे. शनि देव कुंभ राशि में 29 जून को मार्गी हुए थे. ऐसे में जब शनि देव फिर से कुंभ राशि में मार्गी होंगे तो तीन राशि से संबधित लोगों के जीवन में खास परिवर्तन देखने को मिलेगा. शनि का स्वराशि में मार्गी होना किन राशियों के लिए लाभकारी है, जानिए.

वृषभ राशि

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि देव जब 15 नवंबर को कुंभ राशि में मार्गी होंगे तो वृषभ राशि से जुड़े जातकों को खास लाभ प्राप्त होगा. जीवन में खुशियों का आगमन होगा. शनि के प्रभाव से नौकरी-व्यापार में भी खास सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. करियर में बड़े लक्ष्य हासिल करेंगे. नौकरी करने वालों को तरक्की मिलेगी. परेशानयों के मु्क्ति मिलेगी.

मिथुन राशि

नवंबर माह में शनि का स्वराशि कुंभ में मार्गी होना मिथुन राशि के लिए अत्यंत खास और लाभकारी माना जा रहा है. शनि के मार्गी होने से जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे. जिस कार्य में हाथ डालेंगे वह निर्विघ्न पूरा होगा. करियर और व्यापार में चल रही आर्थिक परेशानियों के मुक्ति मिलेगी. व्यापार करने वालों को आर्थिक लाभ के कई खास अवसर प्राप्त होंगे. परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. जीवनसाथी का साथ मिलेगा.

कुंभ राशि

शनि देव के मार्गी होने से कुंभ राशि से जुड़े लोगों के जीवन में अच्छा बदलाव आएगा. चूंकि, शनि महाराज 30 साल बाद अपनी मूल त्रिकोण राशि में मार्गी होने जा रहे हैं इसलिए कुंभ राशि को शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. जॉब-बिजनेस में कई लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे. इस दौरान जो चाहेंगे वो हासिल करने में कामयाब होंगे. अटका हुआ धन वापस मिलेगा. मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी.

यह भी पढ़ें: वरदान साबित होगा इन राशियों के लिए सूर्य-बुध और शुक्र का युति योग, तीन दिन बाद अचानक पलटेगी किस्मत

Dipesh Thakur

Recent Posts

शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार: नवादा में 8वीं की छात्राओं ने मनचले हेडमास्टर को कमरे में किया बंद; करता था गलत काम

नवादा जिले के आनंदपुरा इलाके के एक स्कूल में हेडमास्टर पर छात्राओं ने गंभीर और…

12 minutes ago

Bank Strike: लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक! 28 सितंबर से देशव्यापी हड़ताल के ऐलान से क्यों मचा हड़कंप?

UFBU ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल…

22 minutes ago

गणेश विसर्जन पर लगेगी रोक! तमिलनाडु सरकार ने NGT में क्या कहा?

Tamil Nadu Govt On Ganesh Visarjan: तमिलनाडु सरकार ने NGT को बताया कि 2027 से…

31 minutes ago

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर, TPC कमांडर बृजेश गंझू एनकाउंटर में मारा गया

UP News: वाराणसी में पुलिस और ATS ने 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू…

47 minutes ago

गजब की फिरकी ले रहा मौसम…कहीं बारिश तो कहीं बवंडर का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल

देश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है, जबकि ओडिशा और…

1 hour ago

बिना नया FASTag खरीदे बदलना चाहते हैं बैंक? गडकरी की ‘OneTag’ सर्विस का ये है पूरा प्रोसेस

अगर आप अपने फास्टैग का बैंक बदलना चाहते हैं तो अब नया टैग लगवाने की…

1 hour ago