सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya News: अयोध्या में जबसे राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है, लगातार इसकी सुरक्षा को लेकर सरकार गम्भीर है. इसी क्रम में ताजा खबर सामने आ रही है कि केंद्र सरकार अयोध्या में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का हब बनाने की तैयारी कर रही है और इसी के साथ ही यहां पर एनएसजी की टुकड़ी स्थायी रूप से तैनात की जाएगी.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, 17 जुलाई को एनएसजी की एक टुकड़ी अयोध्या आ रही है व चार दिन यानी 20 जुलाई तक अयोध्या में रहेगी. मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान टीम राम जन्मभूमि व आस-पास की सुरक्षा की पैनी नजर से जांच करेगी.
बता दें कि राममंदिर निर्माण के बाद से ही आतंकी खतरे की आशंका लगातार बनी हुई है. कई बार तो धमकी भी मिल चुकी है. यही कारण है कि केंद्र सरकार इस खतरे से निपटने की योजना पर लगातार जुटी हुई है और अब यहां अयोध्या की सुरक्षा एनएसजी के हाथों में सौंपने की दिशा में काम कर रही है. बता दें कि अभी राममंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसएफ के पास है. यहां पर सीआरपीएफ व पीएसी को भी तैनात किया गया है. एनएसजी की ओर से एसएसएफ के जवानों को ट्रेनिंग दे गई है. अयोध्या में स्पेशल फोर्स के 200 कमांडो भी तैनात हैं. तो वहीं अयोध्या में सावन, रामनवमी, कार्तिक परिक्रमा मेले में एटीएस की तैनाती की जाती है.
मालूम हो कि इसी साल 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. इसी के दूसरे दिन यानी 23 जनवरी को श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे. इसी के बाद से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यहां भक्त दर्शन के लिए पहुंच रह हैं. तो वहीं मंदिर की सुरक्षा के लिए भी यहां पर खास बंदोबस्त किए गए हैं. हालांकि अब केंद्र सरकार अयोध्या में एनएसजी का हब बनाने की तैयारी कर रही है. जानकारी मिली है कि एनएसजी हब में ब्लैक कैट कमांडो की तैनाती भी हो सकती है.
बता दें कि 17 अप्रैल को अयोध्या आ रही एनएसजी की टीम राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा की समीक्षा करेगी और ये पता लगाएगी कि अगर यहां पर आतंकी हमला होता है तो इस हालात में निपटने के लिए क्या किया जाए? इसको लेकर अधिकारियों के साथ टीम चर्चा करेगी. मंदिर की सुरक्षा के साथ ही अयोध्या के आस-पास की सुरक्षा को लेकर भी समीक्षा की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…