Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Trigrahi Yog: वरदान साबित होगा इन राशियों के लिए सूर्य-बुध और शुक्र का युति योग, तीन दिन बाद अचानक पलटेगी किस्मत

Surya Budh Shukra Yog: दो दिन बाद कर्क राशि में सूर्य-बुध और शुक्र की यति होने वाली है. तीन ग्रहों के मिलने से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा.

surya budh skurak astrology

सूर्य, बुध, शुक्र और राशिचक्र.

Surya Budh Shukra Yog: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों का युति योग कई बार राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होता है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, 16 जुलाई को चंद्रमा की राशि में तीन ग्रह एक साथ आने वाले हैं. कर्क राशि में तीन ग्रहों के मिलने से त्रिग्रही नामक खास योग का निर्माण होगा. चूंकि, इस वक्त कर्क राशि में बुध-शुक्र की उपस्थिति है और 17 जुलाई को सूर्य देव भी इस राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में यह त्रिग्रही योग राशिचक्र की तीन राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा. आइए जानते हैं त्रिग्रही योग से 2 दिन बाद किन राशियों की किस्मत बदल सकती है.

मिथुन राशि

कर्क राशि में बुध, शुक्र और सूर्य की युति से मिथुन राशि वालों को खास लाभ प्राप्त होगा. चूंकि, सूर्य को नौकरी का कारक माना गया है. ऐसे में इस राशि से जुड़े लोगों को नौकरी में खास सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. बुध ग्रह से शुभ प्रभाव से व्यापार में खास आर्थिक लाभ नजर आएगा. शुक्र ग्रह की अनुकूलता से ऐश्वर्य में वृद्धि और धन लाभ का खास योग बनेगा. इसके अलावा धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होगा.

वृश्चिक राशि

सूर्य-बुध और शुक्र की युति से बनने वाला त्रिग्रही योग वृश्चिक राशि से संबंध रखने वालों के लिए भी खास होने के साथ-साथ लाभकारी भी है. तीन ग्रहों के शुभ प्रभाव से आर्थिक जीवन में खास सकारात्मक परिवर्तन होगा. नौकरीपेशा वालों को आकस्मिक धन लाभ होगा. कार्यस्थल पर कार्यों में सफलता मिलेगा. व्यापारी वर्ग को निवेश से मुनाफा प्राप्त होगा. शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से लव लाइफ में रिश्ते मधुर होंगे. वैवाहिक जीवन में लाइफ पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक जीवन में धन की स्थिति पहले से अच्छी होगी. सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि से संबंधित लोगों के लिए सूर्य-बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग किसी वरदान से कम नहीं है. सूर्य ग्रह की अनुकूलता से जहां नौकरी में प्रमोशन का रास्ता साफ होगा, वहीं शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. अनावश्यक खर्च के निजात मिलेगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. मुश्किल में परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा. सुख के साधन बढेंगे.

यह भी पढ़ें: सावन में बनेंगे कई दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों पर रहेगी शिवजी की असीम कृपा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital