आस्था

दीवाली के बाद शनि देव बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशियों के लोग होंगे मालामाल! होगी चौतरफा तरक्की

Shani Margi November 2024 Lucky Zodiac: कर्मफलदाता शनि महाराज ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं. शनि देव गोचर के अलावा समय-समय पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं. मार्गी अवस्था में शनि देव सीधी चाल चलते हैं, जबकि वक्री होकर शनि देव उल्टी अवस्था में संचरण करते रहते हैं. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शनि महाराज इस वक्त अपनी प्रिय राशि कुंभ में उल्टी चाल में संचरण कर रहे हैं. शनि देव 15 नवंबर से कुंभ राशि में सीधी चाल शुरू करने जा रहे हैं. दीवाली के बाद शनि देव की इस चाल से तीन राशियों को गजब का लाभ होगा. आइए जानते हैं कि दीवाली के बाद यानी 15 नवंबर से शनि देव किन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगे.

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दीवाली के बाद शनि की चाल से मिथुन राशि को जबरदस्त लाभ मिलेगा. इस दौरान शनि महाराज इस राशि से जुड़े लोगों पर मेहरबान रहेंगे. 15 नवंबर के बाद शनि मार्गी की अवधि में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. इस दौरान धन से जुड़े तमाम कार्य सफलतापूर्क संपन्न होंगे. नौकरीपेशा वालों को शनि देव की विशेष कृपा मिलेगी. शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली रहेगी. साथ ही धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी. व्यापार करने वालों को शनि मार्गी की अवधि में जमकर आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी.

वृश्चिक राशि

नवंबर में शनि का मार्गी (सीधी चाल) होना वृ्श्चिक राशि के लिए बेहद शुभ और लाभकारी साबित होने वाला है. शनि देव मेबरबान होकर सुख-समृद्धि में वृद्धि कराएंगे. साथ ही नौकरी-व्यापार में तरक्की के कारक बनेंगे. बिजनेस करने वालों के लिए दीवाली के बाद का समय आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा. नौकरी में तरक्की मिलने के साथ-साथ व्यापार में भी जमकर लाभ होगा. घर-परिवार में खुशहाली रहेगी. कारोबार में खूब विस्तार होगा. 15 नवंबर के बाद आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे.

कुंभ राशि

नवंबर में शनि का मार्गी होना कुंभ राशि के लिए वरदान साबित होगा. चूंकि, शनि महाराज 15 नवंबर को इसी राशि में मार्गी होंगे, इसलिए इस दौरान शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. धन लाभ और आर्थिक उन्नति के कई अवसर मिलेंगे. व्यापार करने वालों को आमदनी में जमकर वृद्धि होगी. शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. रोजगार में खास लाभ देखने को मिलेगा. कुल मिलाकर दीवाली के बाद का समय अनुकूल साबित होगा.

यह भी पढ़ें: सिंह राशि में 4 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, अगस्त में बढ़ेगी इन राशियों की धन-दौलत

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

3 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

19 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

33 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago