सीमा हैदर सचिन के साथ-फोटो सोशल मीडिया
Seema Haider News: जब से सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई हैं, तभी से वह चर्चा में बनी हुई हैं. उनकी लव स्टोरी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तो वहीं वह भी सोशल मीडिया के नेचर को बखूबी समझ गई हैं और यही वजह है कि खास मौकों पर वह अपने दूसरे पति सचिन के साथ वीडियो बनाकर लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. उनका डांस और उनके काम सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय रहते हैं. इसी बीच ताजा खबर सामने आ रही है कि उन्होंने अब अपने यूट्यूब चैनल से होने वाली कमाई का खुलासा किया है.
सीमा हैदर ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए बताया है कि उनकी यूट्यूब की पहली सैलरी आ गई है. सीमा ने कहा कि यूट्यूब से उनको 45 हजार रुपये मिले हैं. इसी के साथ ही सीमा ने ये भी कहा है कि लोग मुझसे पूछते थे कि आपको पैसे मिल रहे हैं या नहीं लेकिन मुझे अब जाकर पहली बार यू-ट्यूब से रुपये मिले हैं. इसी के साथ ही सीमा हैदर ने ये भी उम्मीद जताई है कि आने वाले महीने में उनको इससे अधिक रुपये मिलेंगे. सीमा हैदर ने इसके लिए लोगों का शुक्रिया किया और कहा कि उनके प्यार और सपोर्ट के बिना ये मुमकिन नहीं था.
ये भी पढ़ें-Ayodhya: अब इन लाइटों से जगमग होगा राम मंदिर… कई कंपनियों ने दिया प्रेजेंटेशन
बता दें कि सीमा हैदर पिछले साल पाकिस्तान से गैरकानूनी तरीके से भारत में आई थीं. पबजी खेलते हुए उनको नोएडा निवासी सचिन से प्यार हो गया था और फिर वह अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई थीं. तो वहीं सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर लगातार सीमा पर कई आरोप लगा रहे हैं. गुलाम सीमा हैदर के खिलाफ लगातार वीडियो जारी करते हुए सीमा को धोखेबाज और लालची औरत कहा है. तो वहीं अब गुलाम के साथ ही सीमा की बहन ने भी उनको भला बुरा कहने लगी हैं. गुलाम के साथ बुर्का पहने एक वीडियो में महिला ने दावा किया है कि वह सीमा की बड़ी बहन रीमा है और इसलिए सामने आई है क्योकि वह अपनी छोटी बहन के झूठ को दुनिया के सामने लाना चाहती है. रीमा ने वीडियो में रोते हुए कहा कि कहा कि सीमा ने बच्चों के साथ भारत जाकर बहुत गलत किया और हम चाहते हैं कि बच्चे पाकिस्तान लौट आएं.
-भारत एक्सप्रेस
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…