आस्था

Shani Sade Sati: क्या सच में शनि की साढ़ेसाती बिगाड़ देती है किस्मत? जानिए 5 दमदार उदाहरण

Shani Sade Sati: शनि देव को कर्मों का न्यायाधीश कहा जाता है. वे बिना किसी पक्षपात के हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. यदि आपके कर्म अच्छे हैं तो शनि की कृपा भी निश्चित है. व्रत, उपवास या भोग की तुलना में अच्छे कर्म करना शनि को प्रसन्न करने का सबसे सही तरीका है.

शनि देव उन लोगों के साथ हमेशा खड़े रहते हैं जो सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं, मेहनत करते हैं, दूसरों की मदद करते हैं और महिलाओं व मजदूरों का सम्मान करते हैं. ऐसे लोगों को वे मुश्किल हालात में भी संभाल लेते हैं. लेकिन जब बात साढ़ेसाती की होती है, तो लोग अक्सर डर जाते हैं.

शनि की साढ़ेसाती

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती को जीवन का कठिन दौर माना जाता है. कई बार इसे लेकर लोगों में यह धारणा बन जाती है कि यह जीवन को पूरी तरह बर्बाद कर देती है. लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है.

असल में, साढ़ेसाती एक ऐसा समय होता है जब शनि व्यक्ति की परीक्षा लेते हैं. यह समय संघर्षों से भरा जरूर होता है, लेकिन इससे जीवन में गहराई और अनुभव भी आता है. आइए जानते हैं कुछ प्रसिद्ध लोगों की कहानियां, जिन्होंने साढ़ेसाती के दौर से गुज़रते हुए अपने जीवन में बड़े बदलाव देखे.

जब साढ़ेसाती बनी बदलाव की वजह – कुछ चर्चित उदाहरण

1. इंदिरा गांधी (1975-1982)

इमरजेंसी का दौर, चुनाव में हार और फिर जबरदस्त वापसी. यह सब इंदिरा गांधी की साढ़ेसाती के समय हुआ. उन्होंने हार के बाद दोबारा जीत हासिल की और प्रधानमंत्री बनीं. यह दिखाता है कि साढ़ेसाती उतार-चढ़ाव से भरी जरूर होती है, लेकिन अगर हिम्मत हो तो आगे बढ़ना मुमकिन है.

2. अमिताभ बच्चन (1982-1991)

इस दौर में उन्हें गंभीर चोट लगी, राजनीति में असफलता मिली और उनकी कंपनी ABCL दिवालिया हो गई. लेकिन यही समय उनके करियर की रीबूटिंग का भी रहा. वे फिर से उठे और ‘सदी के महानायक’ बन गए. शनि गिराकर उठना सिखाते हैं.

3. नरेंद्र मोदी (2011-2018)

साढ़ेसाती के दौरान ही नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने. यह बताता है कि अच्छे कर्म करने वालों को शनि देव जिम्मेदारी और सत्ता भी दे सकते हैं. यह समय उनके जीवन में राजयोग लेकर आया.

4. रतन टाटा (2003-2011)

इस समय टाटा ग्रुप ने Jaguar और Land Rover जैसी विदेशी कंपनियों को खरीदा. टाटा ग्रुप को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली. यह सफलता शनि की साढ़ेसाती के समय में ही आई.

5. कपिल शर्मा (2017-2023)

इस समय उन्होंने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे. शो बंद हुआ, विवादों में फंसे, मानसिक तनाव से गुजरे. लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हुआ. उन्होंने वापसी की और फिर से दर्शकों का दिल जीता. साढ़ेसाती ने उन्हें गिराया, पर संभलना भी सिखाया.

ये भी पढ़ें: हनुमान जयंती के अवसर पर घर में लगाएं ऐसी तस्वीर, दूर होगा वास्तु दोष और नकारात्मकता

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

28 minutes ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

35 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

41 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

46 minutes ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

60 minutes ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

1 hour ago