एक जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जिसने ना सिर्फ भीड़ का ध्यान खींचा, बल्कि गुटखा सेवन के खिलाफ एक सशक्त संदेश भी दिया. शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र में विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री सिंधिया ने एक महिला को गुटखा खाते देखा, तो बड़े ही आत्मीय और सौम्य अंदाज में उससे कहा – “गुटखा मत खाओ बहन, मैंने तुम्हें पकड़ लिया है.”
यह सुनकर वहां मौजूद लोग मुस्करा उठे और माहौल हल्का-फुल्का हो गया. सिंधिया ने महिला को मुस्कराने के लिए प्रेरित करते हुए आगे कहा, “दुखी मत हो कि मैंने तुम्हारी सुपारी ले ली, खुश हो जाओ कि अब तुम्हारी सेहत सुरक्षित रहेगी.”
उन्होंने महिला के बैग से गुटखे का पैकेट निकलवाया और उसे फेंकने के लिए कहा. यह पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग मंत्री के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं और इसे ‘नेतृत्व का मानवीय चेहरा’ कह रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…