आस्था

शारदीय नवरात्रि में ‘अखंड ज्योति’ जलाने से पहले जान लें ये खास नियम, पूरी होगी मनोकामना

Shardiya Navratri 2024 Akhand Jyoti Rule: शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना के लिए अत्यंत विशेष मानी गई है. इस दौरान पहले दिन से लेकर नवमी तक क्रमशः शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्माडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री देवी की पूजा-अर्चना की जाती है. नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना की विधि में अखंड ज्योति जलाने का विधान है. ऐसे में शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना के दौरान पूरे नौ दिन अखंड ज्योति जलाने का नियम क्या है, आइए जानते हैं.

नवरात्रि में अखंड ज्योति का क्या है महत्व

नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों तक व्रत रखकर जगत जननी जगदंबा के लिए अखंड ज्योति जलाई जाती है. अखंड ज्योति का अर्थ ऐसे दीपक से है जो नवरात्रि में नौ दिनों तक बिना बुझे जलता है. इस अखंड ज्योति को घटस्थापना यानी प्रतिपदा के दिन जलाया जाता है. मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा के समक्ष अखंड दीपक जलाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. साथ ही भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है.

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने के नियम

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए दीपक की बाती इतनी बड़ी हो ताकि यह काफी लंबे समय तक चले.

नवरात्रि में अखंड दीपक जलाने के बाद पूरे नौ दिनों तक उसकी विशेष देखभाल करना अनिवार्य माना गया है.

शारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति (दीपक) जलाने में शुद्धता का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाता है. ऐसे में स्नान के बाद शुद्ध होकर ही अखंड ज्योति में घी डालें.

शारदीय नवरात्रि के दौरान अखंड दीपक को अशुद्ध हाथों से कभी छूना नहीं चाहिए.

यह भी पढ़ें:  नवरात्रि में करना है कलश-स्थापना, पहले जान लें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

अखंड दीपक जलाने के लिए इस्तेमाल हुए दीपक या टूटे हुए दीपक का उपयोग नहीं करना चाहिए.

अखंड ज्योति की बाती लाल रंग के कलावे से भी बनाई जा सकती है. नवरात्रि में अखंड दीपक को कभी भी खाली जमीन पर नहीं रखना चाहिए. इसे अक्षत पर करना शुभ माना गया है.

नवरात्रि के दौरान जिस घर में अखंड ज्योति जलाएं उस कमरे को कभी बंद ना करें. दीपक में इतना घी भरकर रखें ताकि यह बिना बुझे जलता रहे.

नवरात्रि के बीच में अखंड ज्योति को बुझाया नहीं जाता है. नवरात्रि की अखंड ज्योति कन्या पूजन के बाद ही समाप्त किया जाता है.

नवरात्रि के दौरान अगर किसी कारण से अपने घर में अखंड ज्योति नहीं जला रहे हैं तो ऐसे में आपको किसी मंदिर में अपने नाम से घी का एक दीपक रोज जलाना चाहिए या उसकी सामग्री किसी मंदिर में दान करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि शुरू होने से इन 5 चीजों को कर दें घर से बाहर, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न; जमकर बरसेगी कृपा

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘कोई भी निशाना IAF की पहुंच से बाहर नहीं’, ऑपरेशन सिंदूर पर एयर चीफ एपी सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है.…

6 minutes ago

‘देश के लिए गर्व का पल’, भारतीय पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का संदेश

Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…

21 minutes ago

ना गैस, ना पैसा… सिर्फ बड़बोलापन! जानिए कैसे पाकिस्तान में ठप हुआ रसोई का चूल्हा; मचा हाहाकार

Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…

22 minutes ago

एमपी में जहरीली शराब का कहर: 3 महीने में तीसरा बड़ा कांड, 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…

29 minutes ago

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

1 hour ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

1 hour ago