दुनिया

‘पाकिस्तान ने बांग्लादेश में नरसंहार किया, उसे सेना चलाती है… अब इन्टॉलरेंस की बात करना सबसे बड़ा पाखंड’, UN में शहबाज शरीफ को भारत ने फटकारा

India vs Pakistan in UN: संयुक्त राष्ट्र महासभा में (UNGA) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ अपना झूठा एजेंडा थोपने की कोशिश की. शहबाज ने जम्मू कश्मीर का जिक्र करते हुए भारत पर कई आरोप लगाए. उनके आरोपों का भारतीय राजनयिक भाविका मंगलनंदन ने ‘राइट ऑफ रिप्लाई’ के तहत जवाब दिया है. भाविका ने पाकिस्तानी पीएम के भाषण को ‘पाखंड’ करार दिया है.

अमेरिका के न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 79वां सेशन के दौरान पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने कश्मीर का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कश्मीर की तुलना फिलिस्तीन से की थी. अपने 20 मिनट के भाषण में उन्होंने आर्टिकल 370 और बुरहान वानी का भी जिक्र किया था.

PAK पीएम ने भारत को दी ‘निर्णायक जवाब’ देने की धमकी

शरीफ ने कहा था कि भारत अपनी सैन्य ताकत लगातार बढ़ा रहा है. उन्होंने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान, LoC पर किसी भी हमले का जवाब देगा. शहबाज बोले— भारत ने कश्मीर में 90000 सैनिक रखे हैं, जिन्होंने कश्मीरियों को दबा रखा है.

हिंसा के बारे में बात करना पाक जैसे देश का सबसे बड़ा पाखंड: भाविका

इस भाषण पर भारतीय प्रतिनिधि भाविका मंगलनंदन ने पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ को जबरदस्त तरीके से कोसा. भाविका ने शहबाज को 1971 के नरसंहार की याद दिलाते हुए कहा कि पाकिस्तान जैसे देश के लिए कहीं भी हिंसा या असहिष्णुता के बारे में बात करना सबसे बड़ा पाखंड है. हैरानी वाली बात है कि जिस देश का इतिहास चुनावों में गड़बड़ी वाला है वह एक लोकतंत्र में राजनीतिक विकल्प की बात करता है. भाविका बोलीं— “पाकिस्तान ने बांग्लादेश में 1971 में नरसंहार किया और अभी भी अपने अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करता है. और, हैरत की बात है कि यहां उनके नेता असहिष्णुता और फोबिया की बात कर रहे हैं.”

‘आतंकवाद, अपराध और ड्रग्स की तस्करी के लिए दुनिया में बदनाम’

पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ के जवाब में दुनिया के समक्ष भारतीय राजनयिक भाविका मंगलनंदन ने कहा, “बदकिस्मती से आज यूएन की जनरल असेंबली में ऐसा तमाशा दिखा है. एक ऐसा देश जिसकी कमान सेना के पास है, जो आतंकवाद, अपराध और ड्रग्स की तस्करी के लिए दुनियाभर में बदनाम है, उसने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला करने की हिम्मत की है.”

राजनयिक भाविका ने कहा, “लंबे समय से दुनिया जानती है कि पाकिस्तान ने सीमा पार आतंकवाद का इस्तेमाल अपने पड़ोसियों के खिलाफ किया है. उन्होंने हमारी संसद, हमारी आर्थिक राजधानी मुंबई, हमारे बाजार और तीर्थयात्रा के रास्तों पर हमले किए हैं. ये लिस्ट बहुत लंबी है.”

भाविका ने ये भी कहा कि पाकिस्तान की नजर हमारी जमीन पर है. इन्होंने लगातार आतंकवाद का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में चुनावों में किया है.

बता दें कि भाविका मंगलनंदन को इसी साल संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

6 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

6 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

7 hours ago