आस्था

Shardiya Navratri 2024: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? क्या है घटस्थापना के लिए मुहूर्त, देखें पूरा कैलेंडर

Shardiya Navratri 2024 Date, Ghatasthapana Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष धार्मिक महत्व है. साल में कुल मिलाकर चार बार नवरात्रि पड़ती है, जिसमें से दो गुप्त नवरात्रि होती है. इसके अलावा चैत्र मास में पड़ने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि और आश्विन मास में पड़ने वाली नवरात्रि को शारदीय या आश्विन नवरात्रि कहा जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि अक्टूबर में पड़ने वाली है. इस नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. इस साल की शारदीय नवरात्रि पूरे नौ दिनों की होगी. आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि कब से कब तक है, घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त क्या है और किस दिन किस देवी की पूजा होगी.

शारदीय नवरात्रि 2024 कब से शुरू होगी

दृक पंचांग के अनुसार, इस साल आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 3 अक्टूबर को देर रात 12 बजकर 18 मिनट से होगी. जबकि, प्रतिपदा तिथि की समाप्ति 4 अक्टूबर को देर रात 2 बजकर 58 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यतानुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी.

घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त क्या है

दृक पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि की घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 30 मिनट से लेकर 7 बजकर 31 मिनट तक है. इसके अलावा घटस्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 3 मिनट से लेकर 12 बजकर 51 मिनट तक है.

शारदीय नवरात्रि 2024 कैलेंडर

पहला दिन- मां शैलपुत्री- 3 अक्टूबर 2024

दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा – 4 अक्टूबर 2024

तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा की पूजा – 5 अक्टूबर 2024

चौथा दिन- मां कूष्मांडा की पूजा – 6 अक्टूबर 2024

पांचवां दिन- मां स्कंदमाता की पूजा – 7 अक्टूबर 2024

छठा दिन- मां कात्यायनी की पूजा – 8 अक्टूबर 2024

सातवां दिन- मां कालरात्रि की पूजा – 9 अक्टूबर 2024

आठवां दिन- मां सिद्धिदात्री की पूजा- 10 अक्टूबर 2024

नौवां दिन- मां महागौरी की पूजा – 11 अक्टूबर 2024

विजयदशमी – 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन

यह भी पढ़ें: इस साल नवरात्रि में ‘खटोला’ पर होगा मां दुर्गा का आगमन, संकेत शुभ है या अशुभ; जानिए

Dipesh Thakur

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

34 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

39 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

54 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

60 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

1 hour ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

1 hour ago