आस्था

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में करना है कलश-स्थापना, पहले जान लें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

Shardiya Navratri 2024 Ghatasthapana Pujan Samagri List: आदिशक्ति जगदम्बा की उपासना के लिए शारदीय नवरात्रि खास अवसर होता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार, 3 अक्टूबर से होने वाली है. धार्मिक परंपरा के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करने का विधान है. कई लोग अपने घर में घटस्थापना करते हैं. घटस्थापना के बाद ही मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. शारदीय नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापन करने की विधि क्या है और पूजन के लिए पूरी सामग्री क्या है.

शारदीय नवरात्रि 2024: घटस्थापना शुभ मुहूर्त

इस साल शारदीय नवरात्रि की घटस्थापना गुरुवार 3 अक्टूबर को की जाएगी. घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर 7 बजकर 2 मिनट तक है. घटस्थापना के लिए दूसरा शुभ मुहूर्त 11 बजकर 46 मिनट से लेकर 12 बजकर 33 मिनट तक है. ऐसे में इस बार शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं.

शारदीय नवरात्रि 2024: पूजन सामग्री

मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करने के लिए लकड़ी की चौकी, चौकी पर बिछाने के लिए लाल या पीले रंग के वस्त्र, मां दुर्गा के श्रृंगार की वस्तुएं, लाल रंग की चुनरी, लाल रंग की साड़ी, मिट्टी या पीतल का कलश, कलश का ढक्कन, 7 प्रकार के अनाज, आम के पत्ते, अशोक के पत्ते, गंगाजल, रोली, सिंदूर, चंदन, रक्षा सूत्र, सिक्के, गुड़हल के फूल, फूल माला, सूखा नारियल, जल युक्त नारियल, लौंग, इलायची, पाने के पत्ते, सुपारी, धूप, कपूर, नैवेद्य, गुग्गुल, लोबान, गाय का घी, शहद, रुई की बाती, पंचमेवा, जौ, फल, मिठाई, कुश का आसन, दुर्गा सप्तशती पुस्तक, दुर्गा चालीसा इत्यादि.

कब है शारदीय नवरात्रि का पहला दिन

आश्विन नवरात्रि की शुरुआत आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 2 अक्टूबर को देर रात 12 बजकर 18 मिनट से होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 4 अक्टूबर को सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर होगी. ऐसे में इस साल शारदीय नवरात्रि का पहला दिन 3 अक्टूबर को है. इस दिन कलश की स्थापना की जाएगी.

यह भी पढ़ें: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? क्या है घटस्थापना के लिए मुहूर्त, देखें पूरा कैलेंडर

Dipesh Thakur

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

9 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

20 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

58 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago