आस्था

मां दुर्गा को बेहद प्रिय हैं ये फूल, नवरात्रि में 9 दिन चढ़ाएंगे तो संवर जाएगी तकदीर

Shardiya Navratri 2024 Maa Durga Favourite Flower: शारदीय नवरात्रि शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने वाली है. जबकि, नवरात्रि का समापन 11 अक्टूबर को नवमी के दिन कन्या पूजन और हवन के बाद होगा. शारदीय नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की उपासना के लिए बेहद खास माने गए हैं. इस दौरान माता शैलपुत्री से लेकर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है. शारदीय नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को प्रिय फूल उन्हें अर्पित करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को कौन-कौन सा फूल चढ़ाना चाहिए.

नवरात्रि का पहला दिन

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा का विधान है. मान्यता है कि मां शैलपुत्री को गुलहड़ का लाल फूल, सफेद कनेर का फूल अत्यंत प्रिय है. ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को ये फूल अर्पित करें.

नवरात्रि का दूसरा दिन

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है. माता ब्रह्मचारिणी को गुलदाऊदी और वट वृक्ष के फूल अत्यंत प्रिय हैं. अगर नवरात्रि में मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाना चाहते हैं तो मां ब्रह्मचारिणी को ये दो फूल जरूर अर्पित करें.

नवरात्रि का तीसरा दिन

नवरात्रि का तीसरा दिन देवी चंद्रघंटा को समर्पित है. ऐसे में नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को कमल या शंखपुष्पी के फूल अर्पित करें. ये फूल माता को बेहद प्रिय हैं. मान्यता है इन फूलों से माता बहुत जल्द प्रसन्न होती हैं.

यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि में 9 दिन भूल से भी ना करें ये गलतियां, नष्ट हो जाएगा पूजा-पाठ का फल

नवरात्रि का चौथा दिन

नवरात्रि के चौथे दिन देवी कूष्मांडा की उपासना की जाती है. माता कूष्मांडा को चमेली का फूल या पीले रंग का फूल अत्यधिक प्रिय है. ऐसे में माता कूष्मांडा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें ये फूल जरूर चढ़ाएं.

नवरात्रि का पांचवां दिन

शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता के पूजन की परंपरा है. इस दिन मां स्कंदमाता को पीले रंग का फूल अर्पित करें. ऐसा करने से माता खुश होंगी और आपकी मनोकामना पूर्ण करेंगी.

यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि में ‘अखंड ज्योति’ जलाने से पहले जान लें ये खास नियम, पूरी होगी मनोकामना

नवरात्रि का छठवां दिन

शारदीय नवरात्रि का छठवां दिन देवी कात्यायनी को समर्पित है. ऐसे में इस दिन देवी कात्यायनी को गेंदे का फूल अर्पित करें. यह फूल माता कात्यायनी को बेहद प्रिय है. इस फूल को अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी.

नवरात्रि का सातवां दिन

नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाती है. माता कालरात्रि को नीले रंग का फूल अत्यंत प्रित है. ऐसे में आप इस दिन माता को नीले रंग के अपराजिता का फूल अर्पित कर सकते हैं.

नवरात्रि का आठवां दिन

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा का विधान है. ऐसे में इस दिन मां महागौरी को मोगरे का फूल अर्पित करें. यह फूल माता को अत्यंत प्रिय है.

नवरात्रि का नौवां दिन

शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसे में इस दिन पूजन के दौरान मां सिद्धिदात्री को चंपा का फूल अर्पित करें. चूंकि यह फूल मां सिद्धिदात्री को प्रिय है. ऐसे में माता को यह फूल अर्पित करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में करना है कलश-स्थापना, पहले जान लें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

4 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

4 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

5 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

5 hours ago