आस्था

नवरात्रि में 9 दिन रखते हैं व्रत, तो इन नियमों का जरूर करें पालन; मां दुर्गा हर वक्त बरसाएंगी कृपा

Shardiya Navratri 2024 Vrat Niyam: शारदीय नवरात्रि इस साल 3 अक्टूबर से शुरू होने वाली है. इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक होगी. इस बार शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन पालकी में होगा. मान्यता है कि मां दुर्गा के आगमन से घर-परिवार में खुशियां और समृ्द्धि आती है. नवरात्रि के नौ दिन विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है. शारदीय नवरात्रि में अधिकांश लोग घर-परिवार में खुशहाली और तरक्की के लिए नौ दिनों तक उपवास रखते हैं. धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में विधि पूर्वक व्रत-उपवास रखने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है. आइए जानते हैं कि नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए रखे जाने वाले व्रत से जुड़े खास नियम.

शारदीय नवरात्रि 2024 व्रत के नियम

1. नवरात्रि में जो लोग उपवास रखते हैं, उन्हें इस दौरान तामसिक चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए. व्रत के दौरान तात्विक चीजों का सेवन करना अच्छा माना गया है.

2. शारदीय नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के विभिन्न रूपों को समर्पित है. ऐसे में इस दौरान मां दुर्गा के स्वरूप की उपासना करनी चाहिए. पूजन के दौरान दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ किया जा सकता है. मान्यता है कि इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं.

3. अगर, नवरात्रि में घर में कलश स्थापना करने और अखंड ज्योति जलाने का विचार है तो ऐसे में उसे कभी खाली ना छोड़ें. मान्यतानुसार, ऐसा करना अशुभ है.

यह भी पढ़ें: मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को लगाएं ये भोग, सुख-समृद्धि और खुशहाली से भर जाएगा घर

4. अगर नवरात्रि में व्रत रखने का संकल्प लिया है तो बीच में व्रत ना तोड़ें. हालांकि, अगर कोई विपरीत परिस्थिति आ जाए तो ऐसे में नियम के अनुसार व्रत खोला जा सकता है.

5. नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिन लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप व्रत नहीं रख रहे हैं तो भी इस नियम का पालन करें.

6. नवरात्रि के दौरान घर को खाली नहीं छोड़ना चाहिए. मान्यता है कि इस दौरान मां दुर्गा घरों में भ्रमण करती हैं. नवरात्रि के दौरान हमेशा घर में उजाला कायम रखें. कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

7. शारदीय नवरात्रि व्रत का पारण हमेशा कन्या पूजन के बाद होता है. ऐसे में इस नियम का पालन करें और किसी भी कन्या का या महिला का अपमान ना करें.

यह भी पढ़ें: मां दुर्गा को बेहद प्रिय हैं ये फूल, नवरात्रि में 9 दिन चढ़ाएंगे तो संवर जाएगी तकदीर

Dipesh Thakur

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

9 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

10 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

10 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

11 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

11 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

11 hours ago