धन की देवी मां लक्ष्मी.
Maa Lakshmi: सनातन धार्मिक परंपरा में मां लक्ष्मी की पूजा धन की देवी के रूप में की जाती है. कहते हैं कि जब किसी पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है तो उसे जीवन में तमाम सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं. वहीं, अगर मां लक्ष्मी किन्हीं वजहों से रूठ जाएं तो व्यक्ति को तमाम तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. फिजूलखर्ची, आर्थिक संकट, आर्थिक असंतुलन, और घर-परिवार में कलह का वातावरण, ये सभी मां लक्ष्मी की नाराजगी के संकेत माने गए हैं. इसके अलावा भी शास्त्रों में कुछ ऐसे संकेतों का जिक्र किया गया है जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि धन की देवी (लक्ष्मी) रूठ गई हैं. शास्त्रों के अनुसार, उन संकेतों के बारे में जानिए.
सनातन धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि तुलसी में धन की देवी का वास होता है. शास्त्रों के अनुसार, अगर घर में तुलसी का पौधा अचानक सूख जाए तो यह इस बात का संकेत देता है कि मां लक्ष्मी रूठ गई हैं. इसके अलावा वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को सुख-समृद्धि और खुशहाली से जोड़कर देखा गया है. घर में लगा मनी प्लांट अगर अचानक सूख जाए तो यह भी मां लक्ष्मी की नाराजगी का संकेत माना जाता है.
सोने-चांदी का संबंध मां लक्ष्मी से बताया गया है. ऐसे में सोने-चांदी के आभूषण का खो जाना मां लक्ष्मी की नाराजगी का संकेत है.
किचन में बार-बार दूध का गिरना अशुभ संकेत माना जाता है. शास्त्रों के मुताबिक, अगर किचन में दूध उबलकर बराबर गिरता है तो यह इस ओर इशारा करता है कि मां लक्ष्मी रूठ गई हैं. ऐसे में इस बात बिना नजरअंदाज किए मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करनी चाहिए.
पैसा खो जाना भी धन की देवी मां लक्ष्मी की नाराजगी का संकेत है. जिस पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसे तमाम सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती रहती है.
यह भी पढ़ें: पितृ दोष के संकेत हैं घर में हो रही ये खास घटनाएं, जानें अचूक उपाय
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हर महीने की पूर्णिमा तिथि पर उन्हें चावल के खीर का भोग लगाना चाहिए.
शुक्रवार को मां लक्ष्मी की विधिवत उपसना करने के साथ-साथ श्रीयंत्र की पूजा करें. इसके अलावा श्रीसूक्त का पाठ करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं.
शुक्रवार को काली चींटियों को चीनी डालें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही आर्थिक समस्या का निराकरण होता है.
कमल का फूल मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है. ऐसे में शुक्रवार को यह फूल मां लक्ष्मी की समर्पित करें. यह उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खास माना गया है.
CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…
Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…
POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…
Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…
Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…
Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…