आस्था

सूर्य और शुक्र मिलकर संवारेंगे इन 4 राशि वालों की किस्मत, इन क्षेत्रों में मिलेगी अपार सफलता

Shukra Aditya Yog: ज्योतिष में ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का विशेष महत्व है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, ग्रहों के राज सूर्य देव 16 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. कन्या राशि में पहले से शुक्र ग्रह की मौजूदगी है. ऐसे में कन्या राशि में सूर्य और शुक्र की युति को शुक्र आदित्य राजयोग का निर्माण होगा. कन्या राशि शुक्र-सूर्य की युति 17 सितंबर तक रहेगी. ऐसे में सूर्य-शुक्र के मिलने से बनने वाला शुक्र आदित्य राजयोग कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा. आइए जानते हैं कि शुक्र आदित्य राजयोग के किन राशियों की किस्मत पलट सकती है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य राजयोग शुभ साबित होगा. इस राजयोग के शुभ प्रभाव से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. इसके साथ ही जो काम लंबे समय से अटका हुआ था वह सफलतापूर्वक संपन्न होगा. नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. सुख के साधनों में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी. आर्थिक स्थिति में गजब का सकारात्मक सुधार नजर आएगा. बेरोजगारों को अच्छी नौकरी मिल सकती है.

कर्क राशि

सूर्य-शुक्र की युति से बनने वाला शुक्रादित्य राजयोग कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा. इस शुभ योग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी. परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. करियर में जबरदस्त तरक्की होगी. बिजनेस में आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. आमदनी के नए स्रोत नजर आएंगे. बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा.

वृश्चिक राशि

कन्या राशि में बनने वाला शुक्र आदित्य राजयोग वृश्चिक राशि के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. इस दौरान वे सभी काम बनते हुए नजर आएंगे जो लंबे समय से सफल नहीं हो रहे थे. नौकरी को लेकर लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. कारोबारियों की आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा. नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ सकती है. कार्यस्थल पर भरपूर मान-सम्मान मिलेगा. समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी.

मकर राशि

शुक्रदित्य राजयोग मकर राशि से जुड़े लोगों के लिए भी विशेष शुभ फदलायी है. इस योग के शुभ प्रभाव से जीवन खुशहाल नजर आएगा. इस दौरान नौकरी करने वालों को विशेष लाभ प्राप्त होगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी. सुख और ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. आकस्मिक रूप से धन लाभ होगा. व्यापार में खूब आर्थिक तरक्की देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें: गुरु के वक्री गोचर से ये 3 राशि वाले होंगे खुशहाल, 119 दिन वरदान-समान; 2025 तक चमकेगी किस्मत

Dipesh Thakur

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

3 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

3 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

3 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

4 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

4 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

4 hours ago