आस्था

शुक्र-केतु का महासंयोग, इन 5 राशियों को मिलेगी जबरदस्त सफलता; होगा बंपर लाभ

Shukra Ketu Yuti 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह 25 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहा है. कन्या राशि में पहले से केतु ग्रह मौजूद है. ऐसे में 10 महीने बाद कन्या राशि में शुक और केतु का महासंयोग बनने वाला है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र 18 सितंबर 2024 तक कन्या राशि में मौजूद रहेगा. वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सौभाग्य, ऐश्वर्य, धन-दौलत, सुख-समृद्धि और प्रेम का कारक माना गया है. जबकि, केतु ग्रह मोक्ष, अध्यात्म और वैराग्य इत्यादि का कारक है. ऐसे में इस दो ग्रहों को एकसाथ आने से 5 राशियों के जीवन में खास बदलाव आएगा. आइए जानते हैं कि शुक्र-केतु का महासंयोग किन 5 राशियों के लिए शुभ है.

मेष राशि

शुक्र-केतु का महासंयोग मेष राशि के लिए शुभ माना जा रहा है. इस दौरान शुक्र और केतु ग्रह के शुभ प्रभाव से धन-दौलत में वृद्धि होगी. नौकरी और व्यापार से जुड़े तमाम कार्यों में सफलता मिलेगी. इस दौरान सभी लंबित कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. दांपत्य जीवन में से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा और व्यर्थ की चिंताएं दूर होंगी. जीवनसाथी से मधुर संबंध बनेंगे. पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी.

सिंह राशि

शुक्र-केतु का महासंयोग सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए शुभ है. इस अवधि में शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. साथ ही साथ केतु ग्रह की शुभता प्राप्त होगी. दोनों ग्रहों के शुभ प्रभाव से हर कार्य में सफलता मिलेगी. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. प्रभावशाली लोगों से पहचान बनेगी. परिवार में भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे. करियर में जबरदस्त सफलता मिलेगी. भाग्य का साथ मिलेगा. व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है.

कन्या राशि

शुक्र और केतु का महासंयोग कन्या राशि के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है. चूंकि, कन्या राशि में शुक्र और केतु का मिलन होगा. ऐसे में कन्या राशि से जुड़े लोगों को इस दौरान विशेष लाभ होगा. वाहन या किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं. केतु के शुभ प्रभाव से धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. जीवन से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. बिजनेस करने वाले अगर इस दौरान निवेश करेंगे तो उन्हें अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा. घर में शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है.

तुला राशि

शुक्र-केतु के मिलने से तुला राशि को विशेष लाभ होगा. केतु ग्रह के शुभ प्रभाव से धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. इस दौरान अटके हुए सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. कार्यस्थल पर वर्चस्व कायम रहेगा. व्यापार में जबरदस्त आर्थिक उन्नति होगी. अटका हुआ धन प्राप्त होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि से जुड़े लोगों को शुक्र और केतु के महासंयोग का खास लाभ प्राप्त होगा. व्यापार करने वाले इस दौरान अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे. इस अवधि में किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी. सेहत अच्छी रहेगा. मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. कार्यस्थल पर उम्दा प्रदर्शन करेंगे.

यह भी पढ़ें: बुध ग्रह की उल्टी चाल पलट देगी इन 6 राशियों की किस्मत, जॉब-बिजनेस में होगा जबरदस्त लाभ

Dipesh Thakur

Recent Posts

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

6 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

10 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

11 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

18 minutes ago

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

25 minutes ago