मौसम अपडेट.
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अभी मौसम सुहाना बना हुआ है. बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक एनसीआर के लोगों को ऐसे ही सुहाने मौसम का नजारा देखने को मिलेगा. वहीं दिल्ली-एनसीआर के लोगों को 12 और 13 अगस्त को तूफान के साथ तेज बारिश का सामना करना पड़ सकता है.
एनसीआर में हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से तो निजात मिल गई है, लेकिन जलभराव और अन्य कारणों से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं. आने वाले एक हफ्ते तक एनसीआर के लोगों को बारिश का सामना करना पड़ेगा और इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की उम्मीद है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. ऐसे ही 9 अगस्त और 10 अगस्त को भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री बना रहेगा.
11 और 12 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा. इस दौरान तूफान के साथ बारिश की संभावना ज्यादा है. वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिर कर 25 डिग्री पहुंच जाएगा.
यह भी पढ़ें- शेख हसीना को भारत में शरण देने पर क्या बोले मणिशंकर अय्यर? पढ़ें मोदी सरकार को कांग्रेस नेता दी कौन सी नसीहत
गौरतलब है कि तेज बारिश के चलते एनसीआर में जगह-जगह पानी भर जाने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. देर रात तक दिल्ली और नोएडा में लोग लंबे-लंबे जाम से जूझते दिखाई दिए.
-भारत एक्सप्रेस
यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…
सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…