देश

सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, माफ किया 2 लाख तक का कर्ज, ग्राम प्रधानों को लेकर किया ये ऐलान

Jharkhand Farmers Loan Waive: झारखंड में किसानों के दो लाख रुपए तक के ऋण माफ किए जाएंगे. 31 मार्च 2020 तक जिन किसानों ने 50 हजार से लेकर दो लाख तक का लोन लिया है, उसे ‘वन टाइम सेटलमेंट’ के जरिए माफ किया जाएगा. सरकार ने ऋण माफी की घोषणा इस साल फरवरी में पेश किए गए बजट में ही की थी. अब इससे संबंधित प्रस्ताव को बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई है.

50 हजार तक का लोन पहले हो चुका है माफ

इसके पहले राज्य के 4 लाख 73 हजार से ज्यादा किसानों के 50 हजार रुपये तक के ऋण माफ किए जा चुके हैं. इस मद में सरकार की ओर से 1,900 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बैंकों को दी गई थी.

ग्राम प्रधानों की सम्मान राशि भी बढ़ेगी

कैबिनेट ने राज्य में पारंपरिक ग्राम स्वशासन व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधानों और विभिन्न स्तर के पदधारकों की सम्मान राशि में दोगुनी बढ़ोतरी का भी निर्णय लिया है. अब पारंपरिक ग्राम स्वशासन के तहत मानकी और परगनैत को प्रतिमाह तीन हजार के बदले छह हजार रुपए और मुंडा एवं परगनैत को दो हजार के बदले चार हजार रुपए की सम्मान राशि मिलेगी.

इसके अलावा डाकुआ, पराणिक, जोगमांझी, कुड़ाम नायकी, नायकी, गोड़ैत, मूल रैयत, ग्रामीण दिउरी (पुजारी), पड़हा राजा, घटवाल और तावेदार को प्रतिमाह दो हजार रुपए दिए जाएंगे. सम्मान राशि में वृद्धि के बाद सरकार के खजाने से करीब 89.59 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

यह भी पढ़ें- शेख हसीना को भारत में शरण देने पर क्या बोले मणिशंकर अय्यर? पढ़ें मोदी सरकार को कांग्रेस नेता दी कौन सी नसीहत

एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले के अनुसार, राज्य के विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों के टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ को ओल्ड पेंशन स्कीम के दायरे में लाने की स्वीकृति दी गई. इसका लाभ एक दिसंबर 2004 और उसके बाद की तिथि से नियमित कर्मियों को मिल सकेगा. राज्य के कोडरमा और चाईबासा में 100-100 एमबीबीएस सीटों वाले नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए नियमों के अनुसार शैक्षणिक पदों के सृजन की भी मंजूरी दी गई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली में एक दिन, दो बड़े धमाके! CM रेखा गुप्ता ने खोला सौगातों का पिटारा, 15 लाख परिवारों की हुई बल्ले-बल्ले

Delhi LPG Subsidy: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिवाली पर 15.45 लाख राशन कार्डधारक…

3 minutes ago

12 नवंबर को विशाखापत्तनम पहुंचेंगे अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुद्दों पर करेंगे बड़ी बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम के एक दिवसीय दौरे पर…

8 minutes ago

समंदर में बारूदी धमाका! अमेरिका खा घाटा या ईरान का प्रोपेगैंडा? NASA के सैटेलाइट ने खोली पहेली

Strait of Hormuz Incident: ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) का दावा- होर्मुज में दो तेल टैंकर…

27 minutes ago

Bhai Dooj 2026: इन 5 सदाबहार गानों के साथ मनाएं भाई-बहन के प्यार का त्योहार, याद आ जाएंगे पुराने दिन

भाई-दूज 2026 के खास मौके पर सुनें बॉलीवुड के 5 सदाबहार गाने, जो भाई-बहन के…

37 minutes ago

हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से पहले जरूर जांच लें ये 3 क्लॉज, वरना इलाज के समय जेब से खर्च करने पड़ सकते हैं पैसे

Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय केवल प्रीमियम और बीमा कवर देखना काफी नहीं है.…

49 minutes ago

पहले 1205 करोड़ का तोहफा, फिर 15 अफसरों पर तबाही क्यों बने सीएम सम्राट चौधरी; देखें लिस्ट

Biahr CM Samrat Chaudhary Action: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1 करोड़ 9 लाख…

1 hour ago