आस्था

आपकी राशि पर भारी पड़ सकती है चांदी! जानिए किसे नहीं पहनना चाहिए… क्यों है अशुभ?

silver wearing rules: चांदी की अंगूठी या चेन पहनना सिर्फ स्टाइल का हिस्सा नहीं है, बल्कि ज्योतिष के अनुसार इसका गहरा असर आपकी जिंदगी पर पड़ सकता है. हर राशि का स्वभाव अलग होता है, और चांदी, जो जल तत्व से जुड़ी मानी जाती है, हर किसी के लिए अनुकूल नहीं होती. खासकर जिन राशियों का संबंध अग्नि तत्व से है, उनके लिए चांदी का इस्तेमाल संतुलन बिगाड़ सकता है. इसलिए बिना सोचे-समझे चांदी धारण करना कभी-कभी फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए चांदी पहना नुकसानदायक है.

मेष राशि: गुस्सा और तनाव बढ़ सकता है

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं, जिन्हें उग्र ग्रह माना जाता है. ऐसे में अगर इस राशि के लोग चांदी पहनते हैं, तो उनके स्वभाव में गर्मी बढ़ सकती है. छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाहट होने लगती है, गुस्से में लिए फैसले काम बिगाड़ सकते हैं. इससे करियर की रफ्तार भी धीमी पड़ सकती है.

सिंह राशि: बढ़ सकते हैं बेवजह खर्च

सिंह राशि पर सूर्य का प्रभाव होता है, जो तेज और ऊर्जा से भरा होता है. चांदी पहनना इस ऊर्जा को संतुलित करने के बजाय कमजोर कर सकता है. खर्चों पर कंट्रोल कम हो जाता है, पैसों की तंगी महसूस हो सकती है. साथ ही, इज्जत और आत्मविश्वास पर भी असर पड़ सकता है.

धनु राशि: मेहनत के बावजूद नहीं मिलते नतीजे

धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं. इस राशि के लोगों के लिए चांदी पहनना, खासकर गले में, सही नहीं माना जाता. किस्मत का साथ कम होने लगता है, मेहनत का फल नहीं मिल पाता. साथ ही सुस्ती बढ़ती है, जिससे आगे बढ़ने की रफ्तार रुक सकती है.


ये भी पढ़ें: Sita Navami 2026: आज है जानकी नवमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और माता सीता के जीवन से जुड़ी ये खास बातें


तो आखिर चांदी किसे पहनना चाहिए?

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के लिए चांदी काफी शुभ मानी जाती है. इन राशियों का संबंध जल तत्व से होता है, इसलिए चांदी इनके स्वभाव के साथ आसानी से तालमेल बिठा लेती है. इसे पहनने से मन को सुकून मिलता है, फिजूल खर्च कम होते हैं और घर-परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहता है. साथ ही, आर्थिक स्थिति में भी स्थिरता देखने को मिल सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

6 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

31 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

34 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

50 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

56 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

1 hour ago