आस्था

Sri Dhudheswar मठ महादेव मंदिर में चार दिवसीय श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव शुरू हुआ

Sri Dudheswar : सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में बुधवार गणेश चतुर्थी पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश विराजे. मंदिर के पीठाधीश्वर, श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में गणेश प्रतिमा की स्थापना कराई. इसी के साथ महाराजश्री के पावन सानिध्य व अध्यक्षता में चार दिवसीय (Sri Dhudheswar) श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव शुरू हो गया. पहले दिन कई शहरों से श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे और उन्होंने महाराजश्री से भेंटकर उनका आशीर्वाद भी लिया.

( Sri Dudheswar ) गणेश को 1100 लड्डू का भोग अर्पित किया गया

बुधवार को स्वस्ति वाचन, संकल्प पूर्वक गणेश गौरी पूजन, षोडश मातृका पूजन, कलश पूजन, नवग्रह पूजन , श्री सर्वतोभद्र मंडल पूजन, श्री गणेश जी का दूर्वा पूजन, मोदक तथा नानाविध द्रव्यों से गणेश सहस्रनाम द्वारा सहस्रार्चन तथा गणेश अथर्वशीर्ष ,संकट नाशन गणेश स्तोत्र एवं गणेश पंचरत्न स्तोत्र का पाठ हुआ। भगवान को 1100 लड्डू भोग प्रसाद अर्पित किया गया.

( Sri Dudheswar ) श्रीमहंत नारायण गिरी ने कहा कि यह समृद्धि का त्यौहार है

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि गणेश चतुर्थी आशा और समृद्धि का त्यौहार है. यह पवित्र त्यौहार लोगों के बीच की दूरियों को कम कर आपस में मिल-जुलकर सद्भाव से रहने को बढ़ावा देता है. भगवान गणेश को नई शुरुआत के देवता, विघ्नों के हर्ता और विद्या का संरक्षक माना जाता है. उनकी पूजा-अर्चना करने से सभी विघ्न दूर होते हैं और बुद्धि-विद्या की प्राप्ति होती है, जिससे जीवन में सफलता मिलती है. श्री दूधेश्वर मंदिर में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करना बहुत ही शुभ होता है क्योंकि भक्तों को भगवान गणेश व भगवान दूधेश्वर दोनों की कृपा एक साथ प्राप्त होती है.

Sri Dhudheswar लड्डू महोत्सव में यति नरसिंहानंद सरस्वती,MLA संजीव शर्मा,धर्मपाल गर्ग भी हुए शामिल

श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर व डासना शिवशक्ति पीठ के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि गणेश चतुर्थी पर ( Sri Dhudheswar )सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में गणेश भगवान की पूजा-अर्चना से सभी विध्न दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. विधायक संजीव शर्मा ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी और कहा कि भगवान गणेश शुभता के प्रतीक हैं और उनकी पूजा-अर्चना करने से सभी विघ्न दूर होते हैं.  श्री दूधेश्वर मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग ने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व भक्ति व अध्यात्म के साथ आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है. साथ ही लोगों को पर्यावरण का संदेश भी देता है.

भगवान गणेश की पूजा-अर्चना आचार्य लक्ष्मीकांत पाढी, अमित गोस्वामी,प्राचार्य तोयराज उपाध्याय, वरिष्ठ आचार्य नित्यानंद, आचार्य अजय दाधीच व आचार्य किशन ने कराई. श्री दूधेश्वर शृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल व उनकी टीम ने भगवान का भव्य शृंगार किया.

Sri Dhudheswar लड्डू महोत्सव में रोज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि श्रीमहन्त गौरी गिरि दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर समिति द्वारा आयोजित श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव में 29 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः काल 10 बजे से 12 बजे तक भगवान श्री गणेश का पंचोपचार पूजन सहित पंचामृत से अभिषेक व गणेश अथर्वशीर्ष से दिव्य भव्य महाभिषेक होगा तथा दिव्य राजोपाचार पूजन होगा. 1008 नामों से भगवान गणपति का दूर्वा से सहस्रार्चन होगा और 1100 लड्डू भोग प्रसाद अर्पित करके आरती के साथ प्रथम प्रहर का पूजन सम्पन्न होगा. 28 अगस्त को रात्रि 8 बजे से श्री राधा वल्लभ संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या की जाएगी. 29 अगस्त को रात्रि 8 बजे से बंसल आर्ट ग्रुप मेरठ द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे.

भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी. 30 अगस्त को भगवान गणपति को रथ में विराजमान कर श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मन्दिर से शोभा-यात्रा निकाली जाएगी. ढोल‌ ताशे, बैंड, डीजे ,झांकियों के साथ पूरे शहर में भजन-कीर्तन करते हुए व प्रसाद वितरित करते हुये शोभा-यात्रा श्री दूधेश्वर घाट छोटा हरिद्वार मुरादनगर पहुंचेगी, जहां आरती करके गणपति बप्पा को विदाई दी जाएगी. पवन पुत्र अजय चोपड़ा, भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉ उदिता त्यागी आदि ने भी पूजा-अर्चना की.

–भारत एक्सप्रेस 

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

12 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

19 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

47 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago