आस्था

Janmashtami 2025: इस्कॉन मंदिर समेत देशभर में श्रीकृष्ण Janmashtami की धूम, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) के पावन पर्व को लेकर देशभर के मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. नोएडा के इस्कॉन मंदिर में इस बार करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है. मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है, जबकि नोएडा पुलिस ने सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थाने की पुलिस भारी संख्या में तैनात रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

मंदिर सजकर तैयार

देशभर के कृष्ण मंदिरों में भक्ति और सौंदर्य का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है. आकर्षक लाइटिंग, रंग-बिरंगे फूलों और झूमरों से मंदिरों की रौनक बढ़ गई है. वहीं, मध्य प्रदेश के नीमच के प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर और बिचला गोपाल मंदिर में भी तैयारियां चरम पर हैं.

बिचला गोपाल मंदिर के पुजारी ने क्या बताया?

बिचला गोपाल मंदिर के पुजारी पंडित ललित कुमार शर्मा ने बताया कि 200 वर्ष पुराने इस मंदिर में बृज विहार की झांकी सजाई जा रही है. भगवान श्री गोपाल का अलौकिक श्रृंगार होगा, शाम 7 बजे काल संध्या आरती और रात 12 बजे जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. माखन-मिश्री और पंजरी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा. मंदिर को लाइटों और फूलों से सजाया गया है.

सांवरिया सेठ मंदिर के पुजारी का क्या कहना है?

इसी तरह, सांवरिया सेठ मंदिर के पुजारी पंडित राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि जन्माष्टमी पर सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का अभिषेक होगा. मंदिर को फूलों से सजाया गया है. महिला मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा और रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा.

मुरादाबाद जिले में भी Janmashtami का उत्साह चरम पर

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में भी जन्माष्टमी का उत्साह चरम पर है. बाजारों में लोग भगवान श्रीकृष्ण की पोशाकें, बांसुरी, मोरपंख और फूल खरीदने में व्यस्त हैं. माता-पिता अपने बच्चों को छोटे कान्हा के रूप में सजाने के लिए विशेष पोशाकें खरीद रहे हैं. बाजारों में कान्हा की सवारी की झलक भी देखने को मिल रही है.

इसे भी पढ़ें-जन्मभूमी में कैसा होगा भगवान कृष्ण का 5252 जन्मोत्सव? यहां जानें जन्माभिषेक शेड्यूल

मंदिरों को सजाया गया

मंदिरों को लाइटों और फूलों से सजाया गया है, जहां भक्त दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं. मुरादाबाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है. जन्माष्टमी का यह पर्व भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अनूठा संगम लेकर आया है. मंदिरों में भजन-कीर्तन, झांकियां और विशेष आयोजनों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ईरान पर कभी भी बरस सकते हैं अमेरिकी बम! ट्रंप बोले- कल ही हो सकता है हमला

US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…

6 minutes ago

जापान के बोनिन द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत

Japan Earthquake: जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया…

9 minutes ago

त्योहारी सीजन का बड़ा गिफ्ट: फ्रेशर्स के लिए हायरिंग 75% बढ़ी, चेक करें डिटेल्स

Freshers job opportunities: त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स के लिए हायरिंग इंटेंट बढ़कर 75% हो गई…

16 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लव गिल की क्लास, प्रोमो ने मचाया तहलका

'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…

37 minutes ago

यूट्यूब से सीखी खौफनाक ट्रिक और फिर… मैसूर में पति के साथ जो हुआ, उड़ जाएंगे होश

Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…

46 minutes ago