आस्था

Secret of Dreams: ऐसे सपने होते हैं शुभ, दूसरों को बताने पर नहीं मिलता फल

Secret of Dreams: कहते हैं कि सपने व्यक्ति के अवचेतन मन का हिस्सा होते हैं. ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि सपने हमारे भविष्य को लेकर हमें कुछ ऐसे संकेत देते हैं, जिससे कि हम उनसे होने वाले फायदे और नुकसान को जान सकें. लेकिन कभी-कभी जिज्ञासावश हम अपने सपने दूसरों को बता देते हैं. सपनों से उठे भाव को छिपा नहीं पाते.

लेकिन माना जाता है कि कुछ सपनों को अपने आप तक ही सीमित रखना चाहिए.

जानकारों का कहना है कि अगर आप अपने सपने को दूसरे को बता देते हैं तो इसका आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि फिर आपके देखे गए सपने आपके नहीं रह जाते हैं. हो सके ईश्वर आपसे कोई बात कहने वाले हो और आप उसे दूसरों को बताने में दिलचस्पी ले रहे हैं तो उनका प्रभाव विपरीत भी पड़ सकता है.

ऐसे ही कुछ सपने हैं जिन्हें दूसरों को नहीं बताना चाहिए. आइए जानते हैं कि कौन से ऐसे सपने हैं.

रंग-बिरंगे फूलों का बगीचा देखना

वैसे तो फूल ही काफी शभ माने जाते हैं. लेकिन अगर आपको पूरा बगीचा ही दिखाई दे और इसमें रंग-बिरंगे फूल लगे हों, तो इसका मतलब होता है कि आपको आर्थिक रूप से लाभ होने वाला है. ऐसे में आपकी नौकरी में तरक्की भी हो सकती है या आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. इसलिए इस तरह के सपने को किसी दूसरे को नहीं बताना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Today Horoscope, 27 November 2022: कन्या और सिंह राशि वालों की लगेगी लॉटरी, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

इस तरह का कलश

सपने में ऐसा कलश दिखाई दे जो कि चांदी का है और उसके अंदर भी चांदी भरा है तो उसे बहुत अच्छा माना जाता है. यह आपके उज्जवल भविष्य की तरफ भगवान का इशारा है और इसे भी दूसरों को नहीं बताना चाहिए,

इनको पानी पिलाते देखना

अगर आप सपने में अपने माता-पिता को पानी पिला रहे हैं तो यह भी बहुत ही शुभ सपना है. इस तरह के सपने का मतलब है कि अब तक चले आ रहे आपके वह काम पूरे होने वाले हैं, जो कि आपकी तरक्की में बड़ा योगदान दे सकते हैं.

ऐसे सपनों को भी बताने से बचें

इसी तरह सपने में अगर आपको भगवान दिखाई दें तो समझें कि आपके सभी पापों का नाश होते हुए आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है. वहीं सपने में मृत्यु अगर आपकी खुद की हो तो इसका मतलब है कि आपकी उम्र बढ़ने वाली है. इन्हें भी दूसरों से नहीं बताना चाहिए.

Bharat Express Desk

Recent Posts

दक्षिण की द्वारका: गुरुवायुर मंदिर की खोज

Guruvayur Temple: केरल का गुरुवायुर मंदिर भगवान कृष्ण के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है. इसे…

5 minutes ago

‘माई रे! ये कैसी ममता?’ छठ का प्रसाद हुआ जूठा तो खौला मां का खून; 4 साल की मासूम को मार डाला

बिहार के समस्तीपुर में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने की बात पर मां ने…

12 minutes ago

विजयनगर साम्राज्य की अनमोल विरासत: हम्पी का पत्थरों से बना रथ और संगीत सुनाते 56 खंभे

Hampi Stone Chariot: कर्नाटक के हम्पी में मौजूद विजयनगर साम्राज्य की विरासत आज भी लोगों…

17 minutes ago

अमित शाह ने पुणे में NHEC सहकारी परियोजना का किया भूमिपूजन, ‘भारत टैक्सी’ सेवा भी की लॉन्च

Bharat Taxi Launch: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में…

19 minutes ago

विश्वगुरु होना एक जिम्मेदारी है: भारत ऐसा क्या बना सकता है जो पूरी दुनिया के काम आए?

भारत ऐसा क्या बना सकता है जिसे दूसरे देश अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना…

30 minutes ago

डिजिटल शिक्षा को नई रफ्तार देगी सीएम योगी की सरकार, स्मार्ट क्लासरूम से लेकर AI तक खाका तैयार

CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…

50 minutes ago