देश

Satyendra Jain Video: मसाज, स्पेशल फूड, जेल में ‘दरबार’ के बाद अब तिहाड़ में बंद सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो आया सामने, सेल की हो रही सफाई

Satyendra Jain Video: दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन के मसाज और नवाबी खाने के बाद एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके बैरक की साफ-सफाई हो रही है. वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति सत्येन्द्र जैन के बैरक में झाड़ू-पोछा करने के बाद मंत्री के बिस्तर की भी साफ-सफाई कर रहा है.

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन से जुड़ा ये चौथा वीडियो (Satyendra Jain Video) है. पहला वीडियो 19 नवम्बर को सामने आया था, उसमे सत्येन्द्र जैन एक बलात्कार के आरोपी से मसाज लेते दिख रहे हैं. दूसरा वीडियो 23 नवम्बर को सामने आया, जिसमे जेल में बंद मंत्री हरी सब्जियां और फल खाते नजर आ रहे हैं. सत्येन्द्र जैन का तीसरा वीडियो 26 नवम्बर को वायरल हुआ, जिसमें मंत्री निलंबित जेल अधीक्षक के साथ ही अन्य लोगों के साथ बैठक करते दिख रहे हैं.

बीजेपी आईटी सेल हेड ने ट्वीट किया चौथा वीडियो

भाजपा के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने रविवार सुबह सतेंद्र जैन का चौथा वीडियो ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि ‘समझ नहीं आ रहा है कि मनीष सिसौदिया शराब घोटाले में जेल जाने से क्यों डर रहे हैं. जेल में बंद आप के मंत्री सत्येन्द्र जैन (Satyendra Jain Video) को देखिए, उनके पास तिहाड़ में हाउस कीपिंग, इन रूम मसाज की सुविधा है. केजरीवाल, सिसौदिया को ये भरोसा दें कि जेल में उनका भी ख्याल रखा जायेगा.’

शहजाद ने भी साधा निशाना

वहीं, इस मामले पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने भी ट्वीट कर लिखा है, ‘तिहाड़ में आप के दरबार के बाद अब ये रूम सर्विस,आठ से दस लोग जेल में सत्येन्द्र जैन को हाउस कीपिंग और वीवीआईपी सुविधाएं दे रहे हैं, और इन्हें नाबालिक से बलात्कार के आरोपी द्वारा मसाज, टीवी, मिनरल वाटर, फल, ड्राई फ्रूट्स, नवाबी मील के बाद सस्पेंडेड जेल अधीक्षक से भी मिलने दिया गया.’

ये भी पढ़ें: CM Yogi Adityanath: गुजरात चुनाव में योगी की बढ़ी ‘डिमांड’, यूपी के बाहर योगी का स्ट्राइक रेट भी दमदार

बता दें, मंत्री सत्येंद्र जैन को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है. आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैन, उनकी पत्नी पूनम और अन्य पर केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि जैन ने कथित तौर पर दिल्ली में कई शेल कंपनियां बनाईं या खरीदी थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago