त्रिग्रही योग (सांकेतिक तस्वीर)
Trigrahi Yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का खास महत्व है. ग्रह और नक्षत्र समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मई में तीन ग्रहों के परिवर्तन से त्रिग्रही योग बन रहा है. इस महीने की पहली तारीख को गुरु ग्रह का वृषभ राशि में प्रवेश हुआ. उसके बाद 10 मई को वाणी, बुद्धि और व्यापार के कारक बुध ग्रह का मेष राशि में प्रवेश हो चुका है. इसके अलावा 14 मई को ग्रहों के राजा सूर्य देव वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 19 मई को शुक्र का भी वृषभ में गोचर होगा. ऐसे वृषभ राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग किन राशियों के लिए समृद्धि और सफलता का कारक साबित होने वाला है, जानिए.
वृषभ राशि में बनने वाला तीन ग्रहों से बनने वाला खास त्रिग्रही योग मेष राशि के लिए अत्यंत शुभ और आर्थिक दृष्टिकोण से खास है. सूर्य, बुध और शुक्र के खास योग से विदेश यात्रा के योग बनेंगे. उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं. बिजनेस या नौकरी करने वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा. कॉर्पोरेट जॉब करने वालों को भी अच्छा खासा लाभ मिलेगा.
तीन शुभ ग्रहों का त्रिग्रही योग वृषभ राशि में ही बना है. इस खास योग का अगर करियर, जॉब और बिजनेस पर पड़ेगा. नौकरीपेशा वालों को कार्यों में सफलता मिलेगी. कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. आमदनी बढ़ने से भरपूर आसार हैं. जीवन में चल रही आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी. फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने में कामयाब होंगे. अगर किसी प्रकार का पारिवारिक विवाद है तो वह खत्म होगा. प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलेगी.
त्रिग्रही योग इस राशि से जुड़े लोगों के लिए भाग्यवर्धक साबित होगा. इस योग के शुभ प्रभाव से आय के साधनों में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. पैसों की तंगी से निजात मिलेगी. व्यापार करने वालों को निवेश से लाभ होगा. किस्मत का भी साथ मिलेगा. शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी.
तीन ग्रहों के मिलने से बनने वाले योग को त्रिग्रही योग कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद खास माना गया है. मई में सूर्य, गुरु और शुक्र वृषभ राशि में आने वाले हैं. यह योग अत्यधिक फलदायी और लाभकारी माना गया है.
यह भी पढ़ें: सीता नवमी कब है 16 या 17 मई को? जानिए सही डेट और मां सीता के जन्म से जुड़े रहस्य
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…