सूर्य देव और राशिचक्र.
मेष राशि के लिए सूर्य का यह गोचर करियर और प्रफेशनल लाइफ के लिए बेहद खास साबित होने वाला है. सूर्य गोचर के 30 दिनों की अवधि में जॉब से संतुष्टि मिलेगी. सरकारी नौकरी के लिए प्रयारत लोगों को इस दौरान शुभ समाचार मिलेगा. घर-परिवार में धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी. शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में धन लाभ का संकेत है.
सूर्य-गोचर के दौरान वृषभ राशि से संबंधित लोग खास आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे. नौकरी या व्यापार में नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. धन कमाने का नया स्रोत नजर आएगा. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा क्योंकि इस दौरान किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.
सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश करना मिथुन राशि के लिए अत्यंत लाभकारी है. इस दौरान करियर सकारात्मक मोड़ आएगा. व्यापार करने वालों को सूर्य-गोचर की अवधि में आर्थिक विस्तार होगा. साझेदारी वाले व्यापार में खास मुनाफा प्राप्त होगा. नौकरी करने वाले इस दौरान अपने किसी किसी योजना को साकार कर सकते हैं. सूर्य देव की कृपा प्रप्त होगी, जिसके परिणामस्वरूप जॉब में प्रमोशन का योग बनेगा.
सूर्य का यह गोचर आर्थिक लाभ की दृष्टि से शुभ कहा जा रहा है. नौकरी-व्यापार से जुड़े कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी. सूर्य राशि परिवर्तन की अवधि में जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी. नौकरी में पदोन्नति का लाभ मिल सकता है. कारोबार में इजाफा होगा. करियर के लिए भी सूर्य का यह राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है. कार्यों में सफलता मिलेगी. कोई बड़ी योजना साकार हो सकती है.
सरकारी नौकरी करने वाले वृश्चिक राशि से जुड़े लोगों को सूर्य का यह राशि परिवर्तन शुभ रहेगा. इस दौरान पदोन्नि का रास्ता साफ होगा. बिजनेस में धन से जुड़े कार्यों में लाभ होगा. किसी साथी के सहयोग से नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. आर्थिक स्थित संतुलित रहने वाली है. सूर्य-गोचर की अवधि में फिजूलखर्ची पर नियंत्रण कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 12 साल बाद मंगल-गुरु का खास संयोग, मेष समेत इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
यह भी पढ़ें: 19 जुलाई तक इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले! लक्ष्मी नारायण योग बदलकर रख देगा सबकुछ
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…