फिल्में देखना हर किसी को पसंद है, दुनिया में कुछ फीसदी लोग होंगे, जो फिल्में नहीं देखते होंगे, लेकिन अगर आपसे कहें कि मुर्दों को भी फिल्म दिखाई जाती है, इसके लिए कब्रिस्तान में बाकायदा थिएटर बनाया जाता है. जिसमें फिल्म की स्क्रीनिंग की जाती है. ये सुनकर आप चौंक गए होंगे, लेकिन ऐसा हुआ है. आइये आपको बताते हैं कि मुर्दों को कहां पर फिल्म दिखाई गई.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर थाईलैंड के एक चीनी लोगों के कब्रिस्तान को 3 हजार वशंजों का आरामगाह माना जाता है. जिन्हें फिल्में दिखाने के लिए मूवी नाइट का आयोजन 2 से 6 जून 2024 के बीच किया गया. ये एक ओपन एयर फिल्म शो था. जिसमें केवल चार स्टाफ सदस्य थे. रोज शाम को 7 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक अलग-अलग स्क्रीन पर फिल्में चलाई जाती थीं.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस कब्रिस्तान में चीन के उन वंशजों को दफनाया गया है जो थाइलैंड में रहने के लिए आए थे. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि मूवी नाइट आयोजन के दौरान डिनर का भी खास इंतजाम किया गया था. इसके साथ ही आत्माओं को कागज के टुकड़े देकर सम्मानित भी किया गया.
रिपोर्ट में भी कहा गया है कि आयोजन स्थल पर घरों के मॉडल, वाहन, कपड़े और रोजमर्रा की सभी जरूरत की चीजों को भी रखा गया था. इस कार्यक्रम को सवांग मेट्टा थम्मासाथन फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य आत्माओं की शांति और उन्हें एंटरटेन करने के लिए ऐसा किया गया.
यह भी पढ़ें- फिल्म ‘आंख मिचौली’ विवादों में, दिव्यांग लोगों को अपमानित करने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए दिशानिर्देश
वहीं इस आयोजन को लेकर थम्मासाथन फाउंडेशन का कहना है कि जीवित लोग ही फिल्मों का आनंद क्यों लें? कब्रिस्तान में फिल्में दिखाने के इस आयोजन को लेकर पहले काफी घबराहट हुई थी, लेकिन जैसे-जैसे इस आयोजन का काम आगे बढ़ा, डर और हैरानी खत्म हो गई.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…