आस्था

पितृ पक्ष खत्म होते ही इन राशियों पर लगेगा ग्रहण! 15 दिन रहना होगा बेहद सतर्क, हो सकता है ये बड़ा नुकसान

Surya Grahan 2024 Rashifal: इस साल पितृ पक्ष का समापन बुधवार, 2 अक्टूबर को होने वाला है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इसी दिन इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगेगा. यानी, इस साल पितृ पक्ष का समापन चंद्र ग्रहण के दिन होगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन सूर्य-शनि का षडाष्टक योग भी बनेगा. ग्रहण के वक्त शनि और सूर्य की एक दूसरे पर आठवीं दृष्टि रहेगी. पितृ पक्ष का समापन होते ही कुछ राशियों को अगले 15 दिनों के लिए बेहद सतर्क रहना होगा. आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण से अगले 15 दिनों तक किन राशियों को सावधान रहना होगा.

मेष राशि

सूर्य ग्रहण मेष राशि से जुड़े जातकों के लिए अशुभ माना जा रहा है. इस राशि के जातकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. कारोबार में आर्थिक नुकसान की संभावना है.

मिथुन राशि

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के जातकों की परेशानी बढ़ा सकता है. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. ऐसे में वाणी पर संयम रखना होगा. जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है.

यह भी पढ़ें: सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, इन राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस!

कर्क राशि

पितृ पक्ष के समापन पर लगने वाला सूर्य ग्रहण कर्क राशि के जातकों को प्रभावित कर सकता है. ग्रहण के साए से कर्क राशि से जातकों को सावधान रहना होगा. ग्रहण के दिन किसी से पैसे उधार ना लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को खर्चों से सावधान रहना पड़ेगा. अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार करने वालों को तनाव हो सकता है. बिजनेस में धन के निवेश से नुकसान हो सकता है. मानसिक परेशानी बढ़ सकती है.

वृश्चिक राशि

सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से वृश्चिक राशि के जातकों को परिवार के सदस्यों से अनबन हो सकती है. आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है. दुर्घटना से सावधान रहना होगा. मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा.

यह भी पढ़ें: 3 अक्टूबर को शनि देव बदलेंगे अपनी चाल, शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन

Dipesh Thakur

Recent Posts

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

10 minutes ago

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

27 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

45 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

60 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

1 hour ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

1 hour ago