आस्था

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इन 4 राशियों के लिए वरदान! अमीरों की लिस्ट में होंगे शुमार

Surya Grahan 2024 Lucky Zodiac: इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है. ज्योतिष में सूर्य ग्रहण की खगोलीय घटना का खास महत्व है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण हस्त नक्षत्र और कन्या राशि में लगेगा. इसके अलावा इस दिन कन्या राशि में चंद्र ग्रह, बुध ग्रह और केतु की मौजूदगी रहेगी. आश्विन मास की अमावस्या को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण राशिचक्र की चार राशियों के लिए वरदान के समान साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण से किन चार राशि वालों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

मेष राशि

अक्टूबर में लगने वाला सूर्य ग्रहण कन्या राशि के लिए फायदेमंद है. सूर्य ग्रहण से ग्रह-नक्षत्रों में बदलाव होगा, जिसका शुभ असर देखने को मिलेगा. ग्रहण के शुभ प्रभाव से किस्मत का साथ मिलेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. छात्रों के लिए साल का आखिरी सूर्य ग्रहण किसी वरदान से कम नहीं है. वाहन या भवन सुख में विस्तार होगा. बिजनेस करने वालों को किसी लाभकारी योजना से जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा.

मिथुन राशि

आश्विन अमावस्या के दिन लगने वाला इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मिथुन राशि से संबंधित लोगों को खास लाभ दिलाएगा. सूर्य ग्रहण के शुभ प्रभाव से मानसिक तनाव दूर होगा. किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा. व्यापार करने वाले यात्रा योग बनेगा जो लाभकारी होगा. आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा.

सिंह राशि

सूर्य ग्रहण सिंह राशि के लिए भी शुभफलदायी है. प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को विशेष आर्थिक लाभ होगा. नौकरीपेशा वालों को बड़ी कामयाबी मिलेगी. व्यापार करने वालों को साझेदारी वाले काम से धन लाभ होगा. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी. कार्यस्थल पर मान-सम्मान प्राप्त होगा. आकस्मिक रूप से धन लाभ होगा. कोई शुभ समाचार मिलेगा.

कन्या राशि

सूर्य ग्रहण लाभकारी है. जमीन से जुड़े कार्यों से धन लाभ होगा. व्यापार करने वाले किसी बड़ी आर्थिक योजना का लाभ उठाएंगे. साथ ही बिजनेस में किसी बड़ी योजना को मूर्त रूप दे सकते हैं. नौकरी में कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. साथियों से संबंध बेहतर होंगे. व्यापार के दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण शुभ फलदायी है.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले शनि की चाल में बड़ा बदलाव, 46 दिन इन राशियों के लिए साबित होगा वरदान

यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण इन 4 राशि वालों के जीवन पर डाल सकता है खतरनाक असर! रहें बेहद सतर्क

Dipesh Thakur

Recent Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

18 seconds ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

7 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

12 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

12 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

19 minutes ago