brat diet
Stomach Infection: बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है. इस मौसम में उल्टी, दस्त, डायरिया जैसी समस्याएं का खतरा ज्यादा रहता है. ये सब परेशानियां पेट में इंफेक्शन की वजह से होती है. गंदा पानी पेट में इन्फेक्शन पैदा होने की बड़ी वजह होता है. पेट में एक बार इन्फेक्शन हो जाए तो फिर खान-पान को लेकर खुद पर ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. इस सीजन में थोड़ी-सी भी लापरवाही बड़ी परेशानी बन सकती है.
बता दें पेट में इंफेक्शन होने के बाद मेडिकेशन के अलावा कुछ घरेलू उपाय भी किए जा सकते हैं जो इन्फेक्शन को तेजी से ठीक करने में मदद करते हैं. पेट में इंफेक्शन होने पर BRAT डाइट फॉलो करना फायदेमंद होता है. इसके साथ सही लाइफस्टाइल भी अपनाना जरूरी है. आइए जानते हैं इस डाइट के बारे में-
कोई भी वैसे तो कभी बीमार नहीं होना चाहता है, लेकिन पेट का इंफेक्शन कई लोगों को अक्सर परेशान करता है. आप अगर पेट के इन्फेक्शन से जूझ रहे हैं तो BRAT डाइट को फॉलो करना शुरू कर दें. BRAT डाइट यानी (Banana, Rice, AppleSauce, Toast), जब भी पेट में इंफेक्शन हो तो इन चार चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें.
जब भी उल्टी या दस्त की परेशानी होती है तो शरीर में तेजी से पोषक तत्वों की कमी होने लगती है. बॉडी का पोटैशियम भी कम हो जाता है. केले में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है. इसे खाने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है.
पेट में जब भी संक्रमण होता है तो हमारी पाचन शक्ति बहुत कमजोर हो जाती है. कुछ भी चीज पचाना आसान नहीं रह जाता है. ऐसे में चावल खाना चाहिए. चावल आसानी से डाइजेस्ट होने वाला फूड है और इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है.
ऐपल सॉस या सेब की चटनी पेट के लिए बेहद फायदेमंद होती है. इसमें कार्ब्स और नेचुरल शुगर होती है जो कि शरीर की एनर्जी को कम नहीं होने देती है. सेब में मौजूद पेक्टिन दस्त से राहत दिलाने में मदद करता है.
जब भी पेट में इन्फेक्शन हो तो गेहूं की रोटी खाने से बचना चाहिए. दरअसल, इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो कि कमजोर पाचन तंत्र पर नेगेटिव इफेक्ट डाल सकता है. इसके बजाय डाइट में टोस्ट का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
पेट में इंफेक्शन होने की स्थिति में खान-पान का खास ख्याल रखा जाता है. इस दौरान किसी भी तरह का तला या मिर्च मसालेदार फूड खाने से बचें. डेयरी प्रोडक्ट, फाइबर फूड, खट्टी चीजों से दूरी बनाएं और सादा भोजन करें.
पेट में इंफेक्शन होने पर शरीर काफी कमजोर हो सकता है. ऐसे में बॉडी को रेस्ट की जरूरत होती है. इसके लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है. रेस्ट करने से शरीर रोगों से लड़ने के लिए तैयार हो जाता है.
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है. भारत एक्सप्रेस इनकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी सलाह या सुझाव को लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से जरूर सलाह लें.
-भारत एक्सप्रेस
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…