आस्था

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से शुरू होगा इन 3 राशि वालों का गोल्डन टाइम, मिलेगी बड़ी कामयाबी

Surya Nakshatra Parivartan 2024: ग्रहों का राजा कहे जाने वाले सूर्य राशि परिवर्तन के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस वक्त सूर्य देव वृश्चिक राशि में मौजूद हैं और 19 नवंबर को अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. वैसे तो सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा लेकिन सूर्य देव तीन राशियों पर अत्यधिक मेहरबान रहेंगे. सूर्य के अलावा शनि देव भी इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगे. दरअसल, शनि देव अनुराधा नक्षत्र के स्वामी हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन किन तीन राशियों को विशेष लाभ होगा.

मेष राशि

सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करना मेष राशि के लिए बेहद अनुकूल और लाभकारी माना जा रहा है. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में नौकरी-व्यापार में तरक्की के कई मार्ग खुलेंगे. कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारियों का भरपूर सहयोग और साथ मिलेगा. साथ ही कार्यस्थल पर किए गए कार्यों की सराहना होगी. नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है. सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा. धन लाभ के कई योग बनेंगे.

तुला राशि

तुला राशि के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन कई दृष्टिकोण से लाभकारी है. इस दौरान जहां नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा, वहीं करियर में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में विदेश यात्रा का योग बनेगा. व्यापार को लेकर क गई यात्रा लाभकारी साबित होगी. इस दौरान अमूमन हर इच्छा पूरी होगी. सामाजिक कार्यों में यश मिलेगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा.

मकर राशि

मकर राशि के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद खास है. सूर्य के अनुराधा नक्षत्र में जाने से शनि देव की विशेष कृपा भी प्राप्त होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि शनि देव अनुराधा नक्षत्र के स्वामी हैं. सूर्य देव की कृपा से जहां नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा, वहीं शनि देव की कृपा के परिणामस्वरूप व्यापार में विशेष आर्थिक लाभ का अवसर प्राप्त होगा. इस दौरान व्यापार करने वालों को निवेश से लाभ मिलेगा. कारोबार में अच्छी प्रगति होगी. सुख और ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे.

यह भी पढ़ें: शनि देव इन 4 राशियों पर हर वक्त रहते हैं मेहरबान, क्या अपकी राशि है इसमें?

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

7 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

7 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

8 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

8 hours ago