आस्था

ताजमहल से ज्यादा खुबसूरत, आगरा के Dayalbagh में 120 सालों में बनकर तैयार हुआ मंदिर, सोने-चांदी का हुआ है इस्तेमाल

Dayalbagh UP News: आगरा का ताजमहल तो पूरी दुनिया में मशहूर है लेकिन उसी शहर के दयालबाग (Dayalbagh) इलाके में एक और शानदार इमारत है जो अब लोगों का ध्यान खींच रही है. यह कोई मकबरा नहीं है बल्कि एक भव्य मंदिर है. राधास्वामी मत के संस्थापक पूरन धानी महाराज की स्मृति में बना स्वामी बाग मंदिर है. इसकी खास बात यह है कि इसका निर्माण पिछले 120 सालों से चल रहा है और अब लगभग पूरा हो चुका है.

मंदिर में सोने चांदी का प्रयोग

इस मंदिर को बनाने में मजदूरों की चार पीढ़ियां लग चुकी हैं. सफेद संगमरमर से बनी इस इमारत की नक्काशी, सजावट और कलश की चमक देखते ही बनती है. मंदिर का कलश आगरा में सबसे बड़ा और चमकदार माना जाता है जिसमें सोने और चांदी का प्रयोग हुआ है. यहां पूरन धानी महाराज की प्रतिमा भी स्थापित है.

क्यों है खास ?

मंदिर की नींव 19वीं सदी में रखी गई थी जिसमें 52 कुएं बनाए गए और गहराई में पत्थर डालकर मजबूत ढांचा तैयार किया गया. इसमें पांच मुख्य द्वार हैं जो राधास्वामी नाम के पांच अक्षरों का प्रतीक हैं. मंदिर की दीवारों पर फल-सब्जियों की बेलें पत्थर से तराशी गई हैं और हर बेल का वैज्ञानिक नाम भी लिखा गया है. खास बात यह है कि पूरी डिजाइनों में सिर्फ एक जीवित कृति तितली को दर्शाया गया है.

इसे भी पढ़ें–Rahul Gandhi के घर पर विपक्ष की बड़ी बैठक, चुनावी धांधली से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक होंगे मुद्दे

मंदिर बनाने में नहीं लिया गया चंदा

इस मंदिर का खर्च सिर्फ राधास्वामी मत के अनुयायियों ने उठाया है. यहां दर्शनार्थियों से कोई चंदा या दान नहीं लिया जाता है. निर्माण कार्य में हर साल करीब 7 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था इतनी सुंदर है कि क्रेन से भी पूरे परिसर का नजारा कराया जाता है.

विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

यह मंदिर अब न सिर्फ देशी श्रद्धालुओं बल्कि विदेशी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है. इसकी खूबसूरती और आध्यात्मिकता ताजमहल को टक्कर देती है लेकिन मकसद पूरी तरह अलग है. इसके पीछे का मकसद श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

6 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

18 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

22 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

53 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago